लुधियाना/यूटर्न/18 अगस्त। मंगलवार दोपहर को बड़ी हैबोवाल के जस्सियां रोड पर बिजली विभाग द्वारा फीटिंग करते हुए अचानक ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। जिस कारण वहां खड़े दो लोग ट्रांसफार्मर के नीचे आने से दब गए। आसपास के लोगों ने मिलकर ट्रांसफार्मर को साइड किया और लोगों को नीचे से निकाला। जिसके बाद उन्हें अस्पताल दाखिल कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी जख्मियों की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की सूचना मिलने पर थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जस्सियां रोड पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। बिजली विभाग के मुलाजिमों ने मशीनरी की सहायता से ट्रांसफार्मर ऊपर उठाया। लेकिन फीटिंग करते समय वे नीचे गिर गया। जिस कारण वहां खड़े दो लोग नीचे दब गए। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें ट्रांसफार्मर गिरते हुए और लोगों के भागते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों ने भागकर अपना बचाव किया। हादसे में ट्रांसफार्मर का सारा तेल भी निकल गया।
----