चर्चा: मेयर नहीं करवाई सकी पार्किंग टेंडर व बिल्डिंग पर एक्शन, क्या अब होगा एक्शन
लुधियाना/यूटर्न/18 अगस्त। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर अगले कुछ दिनों के लिए विदेशी दौरे पर गईं हैं। उनकी तरफ से अपना एडिशनल चार्ज सीनियर डिप्टी मेयर को नहीं दिया गया। लेकिन उनके जाते ही सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर द्वारा मंगलवार को खुद ही एक लेटर जारी किया गया। जिसमें उन्होंने मेयर की अनउपस्थिति में उनका चार्ज लेने की घोषणा की है। इस संबंधी उनकी तरफ से हाउस के सभी मेंबर्स यानि कि पार्षदों को भी लेटर भेजकर सूचित कर दिया है। उनका कहना है कि मेयर की गैरमौजूदगी में निगम कार्य प्रभावित न हो, इस लिए उनकी तरफ से चार्ज लिया गया है। हालांकि अब सभी की नजरें सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर पर टिकी हैं। क्योंकि शहर में पार्किंग टेंडर समेत कई ऐसे मामले हैं, जिन्हें हल करने के लिए मेयर द्वारा आश्वासन दिया गया था। लेकिन वे हल नहीं हो सके। अब देखना होगा कि क्या सीनियर डिप्टी मेयर उन मुद्दों को हल कर सकेगें या नहीं।
सीनियर डिप्टी मेयर ने पत्र में यह लिखा
सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने लिखा कि सूचित किया जाता है कि एमसी एक्ट 1976 धारा 40 (2) तहत मेयर के आधिकारिक दौरे/छुट्टी कारण, मैं सीनियर डिप्टी मेयर के तौर पर मेयर कार्यालय के रोज़मर्रा के प्रशासनिक कामकाज का ज़िम्मा औपचारिक रूप से संभाल रहा हूँ। इस दौरान, मेयर कार्यालय के ध्यान की ज़रूरत वाले सभी ज़रूरी आधिकारिक पत्र-व्यवहार, प्रशासनिक फ़ाइलें, वित्तीय मंज़ूरी और विभागीय सवालों को सीधे मेरे सचिवालय के ज़रिए भेजा जा सकता है। मैं सभी विभागों से अनुरोध करता हूँ कि वे चल रहे नागरिक प्रोजेक्ट और जन-सेवाओं के काम बिना रुकावट जारी रखें।
सभी विभागीय फाइलें सी. डिप्टी मेयर के ऑफिस से गुजरेगी
अब मेयर की मंजूरी के लिए पेडिंग सभी कार्यों की प्रशासनिक फाइलें सीनियर डिप्टी मेयर के ऑफिस से होकर गुजरेगी। उनकी तरफ से मंजूरी मिलने के बाद ही आगे कार्य होंगे। इस संबंधी सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा खुद बताया गया है।
क्या पार्किंग टेंडर लगा सकेगें सीनियर डिप्टी मेयर ?
बता दें कि शहर की पार्किंग साइटों पर पिछले तीन साल से टेंडर नहीं हो सके हैं। लोगों द्वारा लगातार इस टेंडर को कराने की मांग की जा रही है, ताकि निगम के चहेते ठेकेदारों के अलावा दूसरे ठेकेदारों को भी कमाई का मौका मिल सके। लेकिन मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर द्वारा एक साल पहले टेंडर कराने का ऐलान करने के बावजूद नहीं करवाए गए। जिसके चलते अब देखना होगा कि क्या सीनियर डिप्टी मेयर यह टेंडर करवा सकेगें या नहीं।
क्या वॉर्ड 90 की इललीगल इमारत पर होगा एक्शन ?
सी. डिप्टी मेयर के अपने ही वॉर्ड 90 के पुरानी कोतवाली एरिया में बेसमेंट समेत छह मंजिलां पीएस मोबाइल स्पेयर पॉट्स शोरुम की अवैध इमारत बनी है। लेकिन आज तक एक्शन नहीं हुआ। चर्चा है कि दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। चर्चा अनुसार इस इमारत मालिक को उसी बिल्डिंग इंस्पेक्टर की शह है, जिस पर एक कथित पीए ने विधायक को 30 लाख रुपए चुनावी फंड देने के आरोप लगाए थे। लेकिन अब सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर खुद मेयर का चार्ज संभाल रहे हैं। जिसके चलते अब देखना होगा कि उक्त इमारत सील करवाई जाएगी या नहीं।
---