लुधियाना/यूटर्न/18 अगस्त। गुडमंडी में कॉपी राइट एक्ट के तहत कोर्ट की तरफ से आई टीम द्वारा पुलिस के साथ मिलकर रेड की। यह रेड गुडमंडी मार्केट में एक साथ असेंसरी की कई दुकानों पर की गई। जहां से ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर बेचा जा रहा सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है। हालांकि इस रेड संबंधी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों द्वारा ज्यादा जानकारी देने से इंकार किया गया। चर्चा है कि टीम को मौके पर पर्स, बेल्ट, चश्में समेत अन्य असेसरी की डुप्लीकेट कॉपियां बरामद हुई हैं। इस रेड के बाद अन्य बाजारों में ब्रांडेड बताकर डुप्लीकेट माल बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके फरार हो गए। शाम तक यह रेड जारी रही। अधिकारी के मुताबिक दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा इन दुकानों पर रेड करने के ऑर्डर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार गुडमंडी में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों का मार्का लगाकर डुप्लीकेट सामान बेचा जाता है। जिसके चलते कोर्ट के आदेशों पर मंगलवार को एक टीम द्वारा सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेड की गई। कोर्ट की तरफ से आई टीम के साथ थाना कोतवाली की पुलिस भी मौजूद थी। उनकी तरफ से गुडमंडी में कई दुकानों पर एक के बाद एक कई रेड की। इस दौरान सिंगला इंटरनेट शॉप से भी सामान बरामद हुआ। इस दौरान कोर्ट की तरफ से अधिकारी अनील ने बताया कि यह रेड काफी कॉन्फिडेंशियल है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों पर रेड की गई है। उन्होंने बताया कि रेड में काफी सामान बरामद हुआ है। जिसमें जल्द लीगल एक्शन लिया जाएगा।
शहर के कॉपी राइट एजेंट लापता
शहर में अकेले असेसरी नहीं, बल्कि शू और कपड़ों पर भी जमकर कालाबाजारी हो रही है। लेकिन शहर में मौजूद अलग अलग कंपनियों के लीगल कॉपी राइट एजेंट लापता है। चर्चा है कि सेटिंग होने के चलते वे एक्शन नहीं लेते। इसी के चलते किसी समय बाइक पर घूमने वाले यह एजेंट आज करोड़ों के मालिक है।
---