Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
अमलाला में दमाला-दस्तार मुकाबला, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाई कला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
गुरदर्शन सिंह सैणी ने विजेताओं को किया सम्मानित
डेराबस्सी 15 Feb : युवा पीढ़ी को अपने समृद्ध विरसे से जोड़ने के उद्देश्य से सिख विरसा संभाल कमेटी पुआध की ओर से गांव अमलाला स्थित बाबा मोती राम मेहरा जी धर्मशाला में विशाल दमाला और दस्तार मुकाबले का आयोजन किया गया। ‘दस्तार मेरी पहचान’ नारे के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गुरदर्शन सिंह सैणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दस्तार केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि सिखी की शान, आन-बान और गौरवमयी पहचान का प्रतीक है। उन्होंने कमेटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में अपने धर्म और विरसे के प्रति सम्मान और जागरूकता पैदा करते हैं। मुकाबले दो आयु वर्गों में आयोजित किए गए। पहला वर्ग 7 से 13 वर्ष (बच्चों) तथा दूसरा वर्ग 14 से 30 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए रखा गया। निर्णायक मंडल में टर्बन कोच पाली इस्सापुर, लेखक एवं पत्रकार हैप्पी पंडवाला, जगदीप सिंह जग्गी औजला तथा ज्ञानी सुखचैन सिंह शामिल रहे। जजों ने दस्तार की बनावट, पेंचों की सफाई और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। 13 वर्ष तक के दस्तार मुकाबले में एकमजीत सिंह प्रथम, जसप्रीत सिंह द्वितीय और दिलप्रीत सिंह तृतीय रहे। 13 से 30 वर्ष वर्ग में प्रियांशु वर्मा ने पहला, हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा और जसदीप सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दमाला मुकाबले में 13 वर्ष तक के वर्ग में मनतेज सिंह प्रथम, हरगुण कौर द्वितीय और करमजीत सिंह तृतीय रहे। 13 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जसप्रीत सिंह प्रथम, मनवीर सिंह द्वितीय और इकबाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के दमाला मुकाबले में हुस्नप्रीत कौर प्रथम, हर्षप्रीत कौर द्वितीय और खुशप्रीत कौर तृतीय रहीं। आयोजकों ने विजेताओं को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रुपये नकद राशि, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गुरमुखी शैली में दस्तार सजाने पर करणप्रीत सिंह और जसप्रीत सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कमेटी के सरंक्षक हरप्रीत सिंह टिंकू ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस आयोजन ने क्षेत्र में सिख विरसे के प्रति नई चेतना पैदा की है। कार्यक्रम में हरदीप सिंह, प्रदीप पाल सिंह अमलाला, दविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।