Advertisement
uturntime
Breaking
अमलाला में दमाला-दस्तार मुकाबला, सैकड़ों प्रतिभागियों ने दिखाई कला जीरकपुर में 18 वर्षीय छात्र पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज वार्ड-13 में इंटरलॉकिंग टाइलों का काम ठप, फोटोशूट तक सीमित रहे दावे: स्थानीय लोग कालका लाइट चौक पर ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार गंभीर घायल हरमिलाप नगर में तलवार से हमला, निहंग सिंह का अंगूठा कटा एससीएल लाइफ साइंसेस लिमिटेड ने मनाया 22वां स्थापना दिवस, 212 यूनिट रक्तदान महाशिवरात्रि पर सेवा की मिसाल, 100 से अधिक मरीजों ने करवाई जांच बलटाना फ्लाईओवर के पास ट्रक-कार में टक्कर, बड़ा हादसा टला डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार निकली शिव बारात, गूंजे जयकारे महाशिवरात्रि पर शिवभक्ति में रमे मंत्री दंपति, रुद्राभिषेक व अर्चना में लिया हिस्सा पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा को समर्पित 'कुदरत दे राखे चैरिटेबल ट्रस्ट' का हुआ शानदार आगाज श्री गौरी शंकर सेवा मंडल ने शिवरात्रि के मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया
Logo
uturntime
लुधियाना, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न प्राचीन मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों की लंबी कतारों, हर-हर महादेव के जयघोष और मंत्रोच्चार के बीच कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने प्राचीन दंडी स्वामी मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया, वहीं उनकी धर्मपत्नी संध्या सोनू अरोड़ा ने प्राचीन शंगला शिवालय मंदिर में नतमस्तक होकर भोलेनाथ की अर्चना की। प्राचीन दंडी स्वामी मंदिर में आयोजित विशेष रुद्राभिषेक में मंत्री संजीव अरोड़ा ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। मंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला महोत्सव है। उधर, प्राचीन शंगला शिवालय मंदिर में संध्या सोनू अरोड़ा ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि हमें आस्था, धैर्य और सेवा की भावना को जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उपवास और रात्रि जागरण किया। मंदिर समितियों की ओर से भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंत्री दंपति की उपस्थिति ने भक्तों के उत्साह को और बढ़ा दिया। पूरे शहर में शिवभक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। हर-हर महादेव!