ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
गमाडा ने आठ गांवों के लिए घोषित किया मुआवजा; सबसे अधिक 8.29 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर मटरां गांव को, अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी
मोहाली (Naren Danu) : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरोट्रोपोलिस परियोजना के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आठ गांवों की 3,522.98 एकड़ भूमि के अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी कर दिया है। इस अधिग्रहण के तहत प्रभावित किसानों और भूमि मालिकों को कुल 23,457.74 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया जाएगा। जारी अवॉर्ड के अनुसार, सबसे अधिक भूमि कुर्ड़ी गांव की अधिग्रहित की गई है। यहां 1,395.90 एकड़ जमीन के बदले करीब 8,778 करोड़ रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पट्टों गांव की 416.01 एकड़ भूमि के लिए लगभग 2,940 करोड़ रुपये, सियाऊं की 405.76 एकड़ भूमि के लिए 2,972 करोड़ रुपये, बारी की 375.78 एकड़ भूमि के लिए 2,701 करोड़ रुपये, मटरां की 59.89 एकड़ भूमि के लिए 496 करोड़ रुपये और बाकरपुर की 51.33 एकड़ भूमि के लिए 422 करोड़ रुपये का मुआवजा तय किया गया है। वहीं छत और किशनपुरा की कुल 755.57 एकड़ भूमि के लिए करीब 4,751 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। गमाडा ने प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग प्रति एकड़ मुआवजा निर्धारित किया है। मटरां गांव के किसानों को सबसे अधिक 8.29 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे। इसके बाद बाकरपुर को 8.22 करोड़, सियाऊं को 7.33 करोड़, बारी को 7.19 करोड़, पट्टों को 7.07 करोड़ तथा कुर्ड़ी, छत और किशनपुरा के किसानों को 6.29 करोड़ रुपये प्रति एकड़ की दर से भुगतान किया जाएगा। हालांकि, एयरोट्रोपोलिस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों का विरोध लगातार जारी है। किसान संगठनों का कहना है कि पहले अधिग्रहित की गई जमीन का विकास अभी तक पूरी तरह नहीं किया गया है, जबकि सरकार अब नई जमीन अपने कब्जे में ले रही है। किसानों ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इसी मुद्दे पर सोमवार को गमाडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई किसान नेताओं को एहतियातन हिरासत में भी लिया।