ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मतदाता सूची में सुधार का अवसर, निर्वाचन विभाग ने शुरू की दावा-आपत्ति प्रक्रिया Chandigarh: मानसिक दिव्यांगों के लिए समावेशी समाज बनाने का आह्वान, ग्रुप होम सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश Chandigarh: मैराथन समीक्षा बैठक में मेयर सौरभ जोशी सख्त, लंबित विकास कार्यों के लिए तय की समयसीमा Kurukshetra: जनसेवा का मिला सम्मान, डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को ट्रस्ट ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी Mohali: मोगा से आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब पुलिस की कार्रवाई में 17 गिरफ्तार; ट्रेन और थाने को निशाना बनाने की थी तैयारी मंदिर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति की खंडित, मामला दर्ज कांग्रेसी पार्षद को विदेशी नंबर से मिली धमकियां, व्हॉट्सएप पर कॉल करके जातिसूचक शब्द बोले, मामला दर्ज बीवीएम स्कूल में 9वीं क्लास के स्टूडेंट से टीचर ने की मारपीट, अस्पताल दाखिल, मामला दर्ज तीन दिन पहले छुट्टी पर आए सेना के हलवदार ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली लाश Pathankot: बारिश ने बढ़ाई बांध की रौनक, रणजीत सागर झील में पानी की आवक तेज; बिजली उत्पादन और सिंचाई व्यवस्था को मिला सहारा Chandigarh: मुफ्त बस सफर से मजबूत हो रही पंजाब की महिलाएं, सरकार ने जारी किए योजना के लाभ के आंकड़े New Delhi: आतंकी भर्ती नेटवर्क पर शिकंजा, आईएसआईएस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने खंगाले बेंगलुरु के कई ठिकाने
Logo
Uturn Time
होटल द ललित और हयात में आयोजित होंगे सत्र, प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और शहर की सजावट तक की तैयारियां तेज कीं, PGIMER की मौजूदगी बढ़ाएगी सम्मेलन की अहमियत।
चंडीगढ़ (Naren Danu) : अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहयोग का बड़ा मंच बनने जा रहे चंडीगढ़ में BRICS 2026 हेल्थ मीटिंग्स की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 22 से 24 जुलाई तक होने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों और भविष्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सम्मेलन के प्रमुख सत्र शहर के होटल द ललित और होटल हयात में आयोजित किए जाएंगे। होटल द ललित में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विशेषज्ञ ठहरेंगे, जबकि पार्टनर देशों के प्रतिनिधियों के लिए होटल हयात में व्यवस्था की गई है। सम्मेलन को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। प्रशासन की ओर से वीवीआईपी रूट, सम्मेलन स्थलों के आसपास सड़क मरम्मत, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, हॉर्टिकल्चर और ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों की ड्यूटी भी तय की जा रही है ताकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस सम्मेलन में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े पांच प्रमुख विषयों पर विशेष फोकस रहेगा। इनमें पारंपरिक चिकित्सा, डिजिटल हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ जीवनशैली और सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था शामिल हैं। ब्रिक्स देश आधुनिक चिकित्सा के साथ पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार करेंगे। बैठक का एक अहम एजेंडा भविष्य में आने वाली महामारियों से निपटने के लिए मजबूत और टिकाऊ स्वास्थ्य प्रणाली तैयार करना होगा। सदस्य देश स्वास्थ्य अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और आपसी अनुभव साझा करने के माध्यम से सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। चंडीगढ़ को इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए चुना जाना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहर में स्थित पीजीआईएमईआर जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों की मौजूदगी इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मजबूत केंद्र बनाती है। सम्मेलन के माध्यम से डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में नए अवसरों के रास्ते खुलने की उम्मीद है। भारत वर्ष 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। इस वर्ष का व्यापक विषय “लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखा गया है। इसी दिशा में स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठकें संक्रामक और गैर-संक्रामक रोगों से मुकाबले, टीबी उन्मूलन, महामारी की तैयारी, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहेंगी। इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया सहित ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। भारत का लक्ष्य इस मंच के जरिए जन-केंद्रित, समावेशी और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करना है।