ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: मैराथन समीक्षा बैठक में मेयर सौरभ जोशी सख्त, लंबित विकास कार्यों के लिए तय की समयसीमा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
सड़क, सीवरेज, पेयजल, ड्रेनेज, पार्क और अन्य आधारभूत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यों पर दिया जोर; टेंडर और आवंटन में लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने तथा अनावश्यक देरी पर कार्रवाई की चेतावनी।
चंडीगढ़: शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से मंगलवार को मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग के साथ करीब पांच घंटे तक मैराथन समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के सभी लंबित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रत्येक परियोजना के शुरू होने की समयसीमा तय की गई। बैठक में मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा, सभी सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, एसडीई और जेई मौजूद रहे। सेक्टरवार और वार्डवार आधार पर चल रहे कार्यों, स्वीकृत परियोजनाओं, लंबित टेंडरों, आवंटन की प्रतीक्षा कर रहे कार्यों और विभिन्न आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की स्थिति का आकलन किया गया। मेयर ने पहली बार जनरल हाउस और वित्त एवं अनुबंध समिति (एफ एंड सीसी) से स्वीकृत प्रस्तावों और अनुमानों की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) की भी विस्तृत समीक्षा कराई। उन्होंने उन परियोजनाओं पर विशेष नाराजगी जताई, जिनमें प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका। सौरभ जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित परियोजना में देरी के कारणों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि प्रक्रियागत बाधाओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा, लेकिन लापरवाही या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिए कि जिन कार्यों के टेंडर या आवंटन लंबित हैं, उन्हें तय समयसीमा के भीतर पूरा कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। उनका कहना था कि मंजूरी मिलने के बाद किसी भी परियोजना को फाइलों तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। बैठक के दौरान सड़कों, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, पार्कों, बाजारों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। मेयर ने सभी अभियंताओं को गुणवत्ता, पारदर्शिता और तकनीकी मानकों से समझौता किए बिना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी इंजीनियरिंग अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जनरल हाउस और एफ एंड सीसी से स्वीकृत सभी परियोजनाओं, आवंटित कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि जल्द ही अगली समीक्षा बैठक कर तय लक्ष्यों की प्रगति की जांच की जाएगी और बिना उचित कारण देरी मिलने पर जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि नगर निगम अब “फाइलों में लंबित काम” की संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। निगम का फोकस अब समयबद्ध विकास, सख्त जवाबदेही और जमीन पर दिखाई देने वाले परिणामों पर है, ताकि शहरवासियों को आधुनिक और बेहतर नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।