ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
जिले में 16 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल, 28 राइडर और 12 पीसीआर टीमें रहेंगी सक्रिय; महिला सुरक्षा, स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों और क्राइम हॉटस्पॉट पर बढ़ेगी गश्त, पुलिस ने कहा- अपराध होने से पहले रोकथाम पर रहेगा फोकस।
पंचकूला: जिले में अपराध रोकने और आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिले के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर 12 विशेष नाके स्थापित किए गए हैं, जहां आईआरबी के 50 जवान तैनात किए गए हैं। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने सभी 16 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल, 28 राइडर और 12 पीसीआर टीमों की समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इनमें से 10 दुपहिया राइडर ईआरवी की तर्ज पर कार्य करेंगे। इनके लिए विशेष रूट चार्ट तैयार किए गए हैं, ताकि सूचना मिलते ही न्यूनतम समय में पुलिस मौके पर पहुंच सके। डीसीपी ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिलाओं से जुड़े मामलों में तत्काल रिस्पॉन्स और संवेदनशील व्यवहार के निर्देश दिए। स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों, क्राइम हॉटस्पॉट्स और नशा तस्करी प्रभावित इलाकों में नियमित गश्त भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने विशेष नाकों का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना पुलिस का लक्ष्य है।