राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुआ टीम गठन कार्यक्रम, वक्ताओं ने अधिकारों की आवाज मजबूत करने और सामाजिक सहयोग बढ़ाने का किया आह्वान; नई जीरकपुर टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी, भविष्य में जनकल्याण कार्यक्रमों को विस्तार देने पर बनी सहमति।
डेराबस्सी: ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी बिरादरी (रजि.) पंजाब की ओर से तहसील रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर में सम्मान समारोह एवं टीम गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लेकर समाज की एकता, शिक्षा, तरक्की और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी खुर्शीद सलमानी ने की, जबकि राष्ट्रीय महासचिव आकिब जावेद सलमानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंजाब अध्यक्ष इरफान अली सलमानी और पंजाब महासचिव मुनीर हसन सलमानी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाज के लोगों से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड, पंजाब सरकार से अब्दुल बारी सलमानी ने कहा कि किसी भी समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और संगठन सबसे जरूरी हैं। संगठित समाज ही अपने अधिकारों की प्रभावी आवाज उठा सकता है और विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।
समारोह के दौरान डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर परिषद डेराबस्सी की प्रधान आशु उपनेजा, जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क और लालड़ू नगर परिषद के प्रधान जोरावर सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संगठन की जीरकपुर इकाई का गठन रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बच्चों की शिक्षा और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए काम करेगी।जीरकपुर से ही आप आदमी पार्टी के दिल्ली सरकार में कई पदों पर रहे सलीम चौधरी भी विशेष रूप से शामिल हुए और सलमानी समाज द्वारा किए जा रहे कामो की प्रशंसा की और आश्वासन दिलाया कि वो इस समाज के साथ है और जहाँ कहीं मेरी जरूरत पड़ेगी में साथ रहूँगा !
इस अवसर पर जानू सलमानी, उम्मेद सलमानी, फुरकान सलमानी, इरफान अहमद सलमानी, अकबर सलमानी, रहीस सलमानी, मेहताब सलमानी, सोहेल सलमानी, सलमान सलमानी खन्ना और जिशान सलमानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। डेराबस्सी अध्यक्ष एहसान सलमानी अपनी टीम के साथ तथा जीरकपुर अध्यक्ष परवेज सलमानी, इरशाद सलमानी, चंडीगढ़ से हाजी रहीस सलमानी और इरफान सलमानी उर्फ काला ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह के अंत में समाज की एकता और संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने और भविष्य में सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।