ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Barnala: पुलिस कार्रवाई में गैंगस्टर अर्शी और गुरशरण गिरफ्तार, हथियार जब्त Jalandhar: लंबी वेटिंग से मिलेगी निजात, रेलवे की नई योजना से यात्रियों को मिलेगा सफर का विकल्प New Delhi: नीट पेपर लीक मुद्दे पर सियासी घमासान तेज, पीएम आवास मार्च से पहले राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका Panchkula: आपात सूचना पर तुरंत पहुंचेगी पुलिस, पंचकूला में ईआरवी और राइडर सिस्टम को किया गया मजबूत Panchkula: अवैध शराब की खेप लेकर पहुंचा पंचकूला, पुलिस ने कार समेत तस्कर को दबोचा Zirakpur: सड़कें होंगी कब्जामुक्त, जीरकपुर नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान Dera Bassi: भक्ति के रंग में रंगा शहर, श्रद्धालुओं ने खींचा भगवान जगन्नाथ जी का रथ और मांगी सुख-समृद्धि की कामना Jagraon: ‘जय श्री राम’ के जयकारों के बीच अंकुर गुप्ता ने संभाली दशहरा कमेटी की जिम्मेदारी Chandigarh: पेपर लीक मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, छात्रों पर बल प्रयोग के आरोपों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना Dera Bassi: संगठन और शिक्षा से ही समाज की तरक्की संभव, सलमानी बिरादरी ने डेराबस्सी में बनाई नई रणनीति Zirakpur: ओवरफ्लो और जाम सीवरेज से मिलेगी राहत, जीरकपुर में नए एसटीपी से बदलेगी व्यवस्था Zirakpur: नंबरदार यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, जतिंदर सिंह ढकोली फिर बने प्रधान
Logo
Uturn Time
श्री कैमलो तीर्थ गौशाला मुकंदपुर और श्रीवास आंगन मंदिर पंचकूला के सहयोग से निकली यात्रा में हरिनाम संकीर्तन और भजनों ने बांधा भक्तिमय माहौल; रास्ते भर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सेवा संस्थाओं ने लगाए लंगर और प्रसाद वितरण स्टॉल।
डेराबस्सी: शहर में लगातार दूसरी बार भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा रविवार शाम श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। श्री कैमलो तीर्थ गौशाला मुकंदपुर और श्रीवास आंगन मंदिर पंचकूला के सहयोग से आयोजित रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। रथ यात्रा रामतलाई बस स्टैंड से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन रथ को खींचकर स्वयं को पुण्य का भागीदार बनाया। रथ यात्रा तहसील रोड, साधु नगर स्थित शारदा मंदिर, अनाज मंडी, लेबर चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रथ में श्री ठाकुर जी को विधिवत विराजमान किया गया था। रथ को खींचने के लिए एक ओर पुरुष और दूसरी ओर महिला श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान श्री ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालु अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान और भोग प्रसाद लेकर पहुंचे तथा सामूहिक रूप से भगवान को अर्पित किया। विद्यापूर्ण प्रभु जी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। हरिनाम संकीर्तन मंडली की ओर से भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों का गायन किया गया। “जय जगन्नाथ” के जयकारों और भजनों से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रथ यात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे घरों में बैठे श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम के दर्शन किए। यात्रा के दौरान भाजपा हलका इंचार्ज संजीव खन्ना और युवा भाजपा नेता हैप्पी कौशल की टीम की ओर से श्रद्धालुओं के लिए फल और जूस का लंगर लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी के बीच लंगर सेवा की सराहना की। इस अवसर पर संजीव दहिया, हरदीप कौशल, जोत, सुखविंदर और बिल्ला सहित बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी शख्सियतें मौजूद रहीं। रथ यात्रा के रामलीला मैदान पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संस्थाओं और सेवादारों का आभार व्यक्त किया।