ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मतदाता सूची में सुधार का अवसर, निर्वाचन विभाग ने शुरू की दावा-आपत्ति प्रक्रिया Chandigarh: मानसिक दिव्यांगों के लिए समावेशी समाज बनाने का आह्वान, ग्रुप होम सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश Chandigarh: मैराथन समीक्षा बैठक में मेयर सौरभ जोशी सख्त, लंबित विकास कार्यों के लिए तय की समयसीमा Kurukshetra: जनसेवा का मिला सम्मान, डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को ट्रस्ट ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी Mohali: मोगा से आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब पुलिस की कार्रवाई में 17 गिरफ्तार; ट्रेन और थाने को निशाना बनाने की थी तैयारी मंदिर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति की खंडित, मामला दर्ज कांग्रेसी पार्षद को विदेशी नंबर से मिली धमकियां, व्हॉट्सएप पर कॉल करके जातिसूचक शब्द बोले, मामला दर्ज बीवीएम स्कूल में 9वीं क्लास के स्टूडेंट से टीचर ने की मारपीट, अस्पताल दाखिल, मामला दर्ज तीन दिन पहले छुट्टी पर आए सेना के हलवदार ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली लाश Pathankot: बारिश ने बढ़ाई बांध की रौनक, रणजीत सागर झील में पानी की आवक तेज; बिजली उत्पादन और सिंचाई व्यवस्था को मिला सहारा Chandigarh: मुफ्त बस सफर से मजबूत हो रही पंजाब की महिलाएं, सरकार ने जारी किए योजना के लाभ के आंकड़े New Delhi: आतंकी भर्ती नेटवर्क पर शिकंजा, आईएसआईएस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने खंगाले बेंगलुरु के कई ठिकाने
Logo
Uturn Time
अध्यक्ष रविंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष रोहित शर्मा बोले—बार समुदाय पूरी तरह एकजुट, नालसा और हाईकोर्ट की समिति से ठोस फैसले तक न्यायिक कार्य का बहिष्कार और संघर्ष रहेगा जारी
फगवाड़ा शिव कौड़ा) : नि:शुल्क कानूनी सहायता से संबंधित लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एल.ए.डी.सी.) नीति में सुधार की मांग को लेकर बार एसोसिएशन फगवाड़ा द्वारा 7 जुलाई से शुरू की गई हड़ताल आज 14वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण कोर्ट परिसर में दैनिक कामकाज प्रभावित रहा तथा अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यवाही से दूर रहकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बार एसोसिएशन फगवाड़ा के अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र शर्मा (नीटा) तथा उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि एल.ए.डी.सी. नीति अधिवक्ता समुदाय के हितों के विरुद्ध है और इससे पारंपरिक वकालत व्यवस्था प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि इस नीति को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए अथवा आवश्यक सुधार किये जायें। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा की बार एसोसिएशनों के संयुक्त निर्णय के अनुसार फगवाड़ा बार भी पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) तथा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा न्यायमूर्ति विनोद भारद्वाज की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय न्यायाधीशों की समिति ने मंगलवार शाम तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया, तो पंजाब एवं हरियाणा की बार एसोसिएशनों की सहमति से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से संघर्ष जारी है, लेकिन हर बार नीति में संशोधन का दिया गया आश्वासन टूटता रहा है। इसी कारण एक बार फिर पूरा अधिवक्ता समुदाय संघर्ष की राह पर उतरने को मजबूर हुआ है। सभी अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और एल.ए.डी.सी. नीति में आवश्यक संशोधन होने तक उनका संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा। इस अवसर पर एडवोकेट संजीव अग्निहोत्री, एडवोकेट हरप्रीत कौर, एडवोकेट सुखविंदर सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट संजीव दुसांझ, एडवोकेट विशाल कौल, एडवोकेट राजीव शर्मा, एडवोकेट कुलदीप कुमार, एडवोकेट लखविंदर सिंह, एडवोकेट रिम्पी गिल, एडवोकेट रीना रानी, एडवोकेट जर्नैल सिंह ढींडसा, एडवोकेट जतिंदर ठाकुर, एडवोकेट जोगिंदर सिंह कैंथ, एडवोकेट रेनू कुमारी, एडवोकेट धनदीप कौर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।