ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: मतदाता सूची में सुधार का अवसर, निर्वाचन विभाग ने शुरू की दावा-आपत्ति प्रक्रिया Chandigarh: मानसिक दिव्यांगों के लिए समावेशी समाज बनाने का आह्वान, ग्रुप होम सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश Chandigarh: मैराथन समीक्षा बैठक में मेयर सौरभ जोशी सख्त, लंबित विकास कार्यों के लिए तय की समयसीमा Kurukshetra: जनसेवा का मिला सम्मान, डॉ. सिमरन आनंद छाबड़ा को ट्रस्ट ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी Mohali: मोगा से आतंक मॉड्यूल का पर्दाफाश, पंजाब पुलिस की कार्रवाई में 17 गिरफ्तार; ट्रेन और थाने को निशाना बनाने की थी तैयारी मंदिर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने मूर्ति की खंडित, मामला दर्ज कांग्रेसी पार्षद को विदेशी नंबर से मिली धमकियां, व्हॉट्सएप पर कॉल करके जातिसूचक शब्द बोले, मामला दर्ज बीवीएम स्कूल में 9वीं क्लास के स्टूडेंट से टीचर ने की मारपीट, अस्पताल दाखिल, मामला दर्ज तीन दिन पहले छुट्टी पर आए सेना के हलवदार ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटकी मिली लाश Pathankot: बारिश ने बढ़ाई बांध की रौनक, रणजीत सागर झील में पानी की आवक तेज; बिजली उत्पादन और सिंचाई व्यवस्था को मिला सहारा Chandigarh: मुफ्त बस सफर से मजबूत हो रही पंजाब की महिलाएं, सरकार ने जारी किए योजना के लाभ के आंकड़े New Delhi: आतंकी भर्ती नेटवर्क पर शिकंजा, आईएसआईएस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने खंगाले बेंगलुरु के कई ठिकाने
Logo
Uturn Time
परिजनों का दावा—13 वर्षीय छात्र को धमकाकर चुप रहने को कहा गया, हालत बिगड़ने पर सिविल अस्पताल में कराया भर्ती; पुलिस बोली- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
लुधियाना : शहर के उधम सिंह नगर स्थित बीवीएम (BVM) स्कूल में 9वीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने छात्र को लैब के अंदर ले जाकर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। घर पहुंचने के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे के यूरिन में खून आने लगा, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित छात्र के पिता रूपेश बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 17 जुलाई की है। उनका बेटा स्कूल से घर लौटा तो काफी डरा-सहमा हुआ था। पूछने पर उसने बताया कि स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल उसे लैब में ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद शिक्षक ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि छात्र की तबीयत लगातार बिगड़ती गई और कुछ देर बाद उसके यूरिन में खून आने लगा। इसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कथित तौर पर शिक्षक छात्र को गर्दन से पकड़कर लैब के अंदर ले जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद छात्र को लगातार थप्पड़ मारने और कमरे के दूसरे हिस्से में ले जाकर दोबारा मारपीट करने का दृश्य भी नजर आता है। फुटेज में छात्र खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल (निवासी हैबोवाल कलां, लुधियाना) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) तथा जुवेनाइल जस्टिस (JJ) एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।