ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
मनप्रीत सिंह अयाली बोले- सीट का फैसला अभी बाकी; रिहाई नहीं हुई तो डिब्रूगढ़ जेल से ही लड़ेंगे चुनाव
चंडीगढ़ (Naren Danu) : पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 'वारिस पंजाब दे' संगठन ने स्पष्ट किया है कि खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह वर्ष 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। संगठन के वरिष्ठ नेता एवं विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी पहले ही अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर चुकी है। मनप्रीत अयाली ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने अपनी इच्छा के बिना और जेल में रहते हुए भी लोकसभा चुनाव जीता था, जिससे स्पष्ट है कि उन्हें जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि, वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। अमृतपाल सिंह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि विधानसभा चुनाव तक उनकी रिहाई नहीं होती है तो वे 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी जेल से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए खडूर साहिब संसदीय सीट से लड़ा था और बड़ी जीत दर्ज की थी। सांसद निर्वाचित होने के बावजूद वे अब तक लोकसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके हैं। उन्हें केवल सांसद पद की शपथ दिलाने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली लाया गया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। पार्टी की इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में अमृतपाल सिंह की संभावित उम्मीदवारी और उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने के फैसले को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।