Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 15 Feb : बरवाला रोड स्थित गांव भगवानपुर में स्थापित प्रसिद्ध उद्योग SCL Life Sciences Limited ने अपना 22वां स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर फैक्टरी परिसर में भव्य पारिवारिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कंपनी के सीएमडी प्रवीण गोयल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सीएमडी के जन्मदिन और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लगाए गए रक्तदान शिविर से हुई। शिविर में कंपनी के 212 सदस्यों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह को रंगारंग बना दिया। सरकारी स्कूल भगवानपुर के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, वहीं सरकारी कॉलेज डेराबस्सी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया। कंपनी के कर्मचारियों ने भी गीत, कविता, शायरी और भांगड़ा प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में सीएमडी प्रवीण गोयल ने कहा कि किसी भी उद्योग की प्रगति मशीनों या पूंजी से नहीं, बल्कि मेहनती और समर्पित कर्मचारियों के बल पर होती है। उन्होंने कहा कि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी ही कंपनी की असली ताकत होते हैं। इस मौके पर 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले तथा खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के अंत में समस्त स्टाफ के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधकीय समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।