ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार निकली शिव बारात, गूंजे जयकारे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 15 Feb : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में डेराबस्सी के मुख्य बाजार में पहली बार भव्य शिव बारात निकाली गई। मुख्य बाजार चौक स्थित शिव मंदिर की प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बैंड-बाजे और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र गूंज उठा। प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, महेंद्र पाल सूद और राजकुमार महेंद्रू ने बताया कि शिव बारात मुख्य बाजार चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह बारात का स्वागत किया और पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पहली बार किया गया है और इसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु शिव स्वरूपों की झांकियों के साथ नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रविंद्र वैष्णव, पवन धीमान, डॉ. सुभाष मुल्तानी, राजीव मुल्तानी, सोनू वर्मा, पदम जैन और पंडित रामकुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर बाजार क्षेत्र में विशेष सजावट की गई थी और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।