Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn주소모음
कम उम्र में निधन, लेकिन अमर हो गई रोशनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Panipat: 17 जुलाई के शुभारंभ मुहूर्त पर विवाद, आचार्य ने वैदिक परंपराओं का हवाला दिया Chandigarh: पंजाब में एसआईआर अभियान को रफ्तार, दो दिन के विशेष शिविरों में 30 लाख से अधिक गणना प्रपत्र जमा New Delhi: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी टूरिस्ट बोट पलटी, कंपनी ट्रिप पर गए 15 लोगों की मौत New Delhi: नए वोटर पंजीकरण नियमों में बदलाव, परिवार की पुरानी वोटर एंट्री की जानकारी भी मांगेगा फॉर्म-6 Amritsar: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, अगले चार दिन हल्की बारिश के ही आसार Chandigarh: पंजाब के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी सहारा, 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पहुंचीं Chandigarh: पंजाब में अब साइन बोर्ड पर पंजाबी होगी सबसे ऊपर, सरकार ने दिए सख्त पालन के निर्देश Chandigarh: BLO ड्यूटी के लिए छुट्टी वाले दिन खुले स्कूल, कर्मचारियों ने उठाया एवजी अवकाश का मुद्दा Tarn Taran: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 55 करोड़ की हेरोइन बरामद, तरनतारन में BSF-पुलिस का बड़ा ऑपरेशन New Delhi: कल से यूरोप दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल, व्यापार, निवेश और भारत-ईयू एफटीए पर होगी अहम बातचीत New Delhi: शिलांग में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, ई-गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर होगा मंथन Dehradun: 'भविष्य के युद्ध तकनीक और संयुक्त सैन्य शक्ति से जीते जाएंगे' : पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान
Logo
Uturn Time
स्वर्गीय अमित अरोड़ा की प्रेरणा से जगरांव में आंखों के दान की मिसाल

कर भला हो भला संस्था ने दिखाई मानवता की राह, कई परिवार बने रहे प्रेरणा
-चरणजीत सिंह चन्न- जगरांव/यूटर्न/15/फरवरी। समाज सेवा के क्षेत्र में कर भला हो भला संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अमित अरोड़ा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सोच और सेवा की रोशनी आज भी सैकड़ों जिंदगियों को उजाला दे रही है। कम उम्र में ही एक हादसे के दौरान हुए उनके निधन निधन पर परिवार पर दुखों का पहाड़ तो जरूर टूटा लेकिन इस दुखद घड़ी में भी उनके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। परिवार ने उनके द्वारा शुरू की गई संस्था कर भला हो भला को उसी समर्पण और सेवा भाव से आगे बढ़ाया। जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय अमित अरोड़ा के निधन के बाद उनके परिवार की ओर से उनके अंतिम संस्कार से पूर्व उनकी आंखें दान की गईं। यह आंखें आई हॉस्पिटल को सौंपी गईं, ताकि किसी जरूरतमंद को दुनिया देखने का अवसर मिल सके। इसके अलावा अमित अरोड़ा के भोग अवसर पर उनकी स्मृति में अमित अरोड़ा पुनर्जोत आई बैंक सोसाइटी नामक संस्था का गठन किया गया। इस अवसर पर जगरांव शहर के 178 लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी आंखें दान करने के फॉर्म भरे, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल रही। अमित अरोड़ा की इसी प्रेरणा से शनिवार को जगरांव के फ़िली गेट निवासी बुजुर्ग राजकुमार कपूर के निधन के बाद उनके परिवार ने भी कर भला हो भला संस्था के मार्गदर्शन में उनकी आंखें दान कीं। संस्था के सदस्यों के आग्रह पर शंकर आई हॉस्पिटल की टीम जगराओं–लुधियाना जीटी रोड से सीधे राजकुमार कपूर के घर पहुंची, जहां पूरी प्रक्रिया पूरी कर उनकी आंखें दान करवाई गईं। इस पुनीत कार्य से किसी अन्य व्यक्ति को फिर से दुनिया देखने का अनमोल अवसर मिल सका। आंखें जलाने से बेहतर है किसी की दुनिया रोशन करना- इस मौके पर कर भला हो भला संस्था के अध्यक्ष रोहित अरोड़ा और अन्य सदस्यों ने कहा कि मरणोपरांत आंखें दान करने से बड़ा कोई दान नहीं होता। आंखें जलने से अच्छा है कि वे किसी जरूरतमंद के काम आएं और कोई अन्य व्यक्ति उन्हीं आंखों के माध्यम से इस रंगीन दुनिया को देख सके।रोहित अरोड़ा ने यह भी बताया कि यदि अब कोई अन्य व्यक्ति भी अपनी आंखें दान करना चाहता है, तो वह कर भला हो भला समिति से संपर्क कर अपने आंखें दान करने के फॉर्म भरवा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक लोग आंखें दान करने का संकल्प लें, तो कई अंधेरी जिंदगियों में फिर से उजाला लौट सकता है।