सेक्टर-7 स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महामंडलेश्वर यमुना पुरी जी महाराज ने भगवान शिव की महिमा और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सत्य, संयम, सेवा और सदाचार अपनाने का संदेश दिया। कथा के दौरान मंदिर परिसर शिव जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। कथा की पूर्णाहुति 23 अगस्त को हवन और भंडारे के साथ होगी।
पंचकूला : श्री दुर्गा मंदिर सेक्टर-7 में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ शिव महापुराण के प्रसंगों का श्रवण किया।
महामंडलेश्वर यमुना पुरी जी महाराज ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा और उनकी भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य को सत्य, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भजनों में भावविभोर नजर आए।
बाॅक्स:-----
कथा का संदेश
भगवान शिव की भक्ति से मन को शांति मिलती है। महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बाॅक्स:---
23 अगस्त को पूर्णाहुति व भंडारा
आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय कथा का समापन 23 अगस्त को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से समापन समारोह में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।