링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना में फिर लौटीं ‘क्राइम सॉल्वर’ रूपिंदर कौर भट्टी, ADCP Investigation और EO Wing का संभाला चार्ज Panchkula: शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भगवान शिव की भक्ति से सत्य और सदाचार का संदेश Ludhiana: एलएसएससी इंटर-स्कूल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने हासिल किया द्वितीय स्थान Chandigarh: ‘असफलता को अपनी पहचान न बनने दें, मेहनत को बनाएं अपनी ताकत’ : युवाओं से बोले सीएम सैनी Amritsar: ‘सतौज से संसद’ डॉक्यूमेंट्री 2027 चुनाव की तैयारी, पंजाब को प्रचार नहीं सरकार का रिपोर्ट कार्ड चाहिए : प्रो. सरचंद ख्याला Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर Zirakpur: लालड़ू-हंडेसरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, बाजार व निजी स्कूल बंद; हंडेसरा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर उठाई बंदी सिंहों की रिहाई की मांग Zirakpur: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में शटर डाउन तो मॉल और ब्रांडेड शोरूम में जारी रहा कारोबार Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी Zirakpur: जीरकपुर के गांव छत में कई परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन, सुभाष शर्मा ने किया स्वागत; 2027 में दोबारा सरकार बनाने का दावा Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार
Logo
Uturn Time
लालड़ू नगर कौंसिल की बैठक में शहर की सफाई, पेयजल, सड़क और सीवरेज व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए गए। आउटसोर्स पर काम कर रहे 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का फैसला हुआ। आलमगीर व मगरा में नए ट्यूबवेल, धर्मगढ़ सड़क किनारे सीवरेज पाइपलाइन और सड़क चौड़ीकरण को मंजूरी मिली। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने श्री गुरु रविदास भवन का नींव पत्थर भी रखा।
लालड़ू : नगर कौंसिल लालड़ू की शुक्रवार को प्रधान जोरावर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, सीवरेज और अन्य विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। सबसे अहम फैसला कौंसिल में आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का लिया गया। बैठक में आलमगीर और मगरा क्षेत्र में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए नए ट्यूबवेल लगाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। अधिकारियों के अनुसार इन ट्यूबवेल के लगने से संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बेहतर करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही कौंसिल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने पर भी चर्चा हुई। धर्मगढ़ संपर्क सड़क के किनारे डाली जाएगी सीवरेज पाइपलाइन बैठक में धर्मगढ़ संपर्क सड़क के किनारे बने नाले को बंद कर उसके स्थान पर बड़ी सीवरेज पाइपलाइन डालने का फैसला लिया गया। नगर कौंसिल की सीमा में आने वाली धर्मगढ़ संपर्क सड़क को 20 फीट चौड़ा करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। इसके अलावा नए बने बस अड्डे पर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के लिए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर कौंसिल के अधीन आने वाले कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग फीस में भी बदलाव किया गया है। बैठक में बुकिंग फीस 1100 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे होंगे : रंधावा विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि लालड़ू शहर से संबंधित लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। लोगों को पेयजल, सफाई, सड़क और सीवरेज जैसी बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। बैठक के बाद विधायक रंधावा ने लालड़ू में प्रस्तावित श्री गुरु रविदास भवन के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा। भवन के निर्माण पर करीब 24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भवन का इस्तेमाल धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। इस अवसर पर नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश मदान, उपाध्यक्ष अमन राणा सहित पार्षद, वार्ड इंचार्ज और रविदास समाज के सदस्य मौजूद रहे।