링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना में फिर लौटीं ‘क्राइम सॉल्वर’ रूपिंदर कौर भट्टी, ADCP Investigation और EO Wing का संभाला चार्ज Panchkula: शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भगवान शिव की भक्ति से सत्य और सदाचार का संदेश Ludhiana: एलएसएससी इंटर-स्कूल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने हासिल किया द्वितीय स्थान Chandigarh: ‘असफलता को अपनी पहचान न बनने दें, मेहनत को बनाएं अपनी ताकत’ : युवाओं से बोले सीएम सैनी Amritsar: ‘सतौज से संसद’ डॉक्यूमेंट्री 2027 चुनाव की तैयारी, पंजाब को प्रचार नहीं सरकार का रिपोर्ट कार्ड चाहिए : प्रो. सरचंद ख्याला Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर Zirakpur: लालड़ू-हंडेसरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, बाजार व निजी स्कूल बंद; हंडेसरा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर उठाई बंदी सिंहों की रिहाई की मांग Zirakpur: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में शटर डाउन तो मॉल और ब्रांडेड शोरूम में जारी रहा कारोबार Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी Zirakpur: जीरकपुर के गांव छत में कई परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन, सुभाष शर्मा ने किया स्वागत; 2027 में दोबारा सरकार बनाने का दावा Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार
Logo
Uturn Time
जिला सचिवालय में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को समुदाय की बस्तियों में जाकर समस्याएं समझने और समाधान के निर्देश दिए। आधार- पहचान पत्र, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा पर जोर दिया गया। जागरूकता शिविर लगाने, सोलर लाइट उपलब्ध कराने तथा कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : विमुक्त, घुमंतू एवं टपरीवास समुदायों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने कहा कि विमुक्त, घुमंतू एवं टपरीवास समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें इनका वास्तविक लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि समुदाय के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आधार कार्ड और पहचान पत्र बनवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। जिन स्थानों पर इन परिवारों की बस्तियां या अस्थायी आवास हैं, वहां पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बंजारा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को लेकर विशेष गंभीरता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समुदायों के बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जाए और उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहित किया जाए। बच्चों की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें सकारात्मक वातावरण दिया जाए, ताकि वे शिक्षा से जुडक़र आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही इस समुदाय के सामाजिक उत्थान का मजबूत आधार बन सकती है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए समुदाय की बस्तियों और कॉलोनियों में जागरूकता शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं, दस्तावेजों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं से जोडऩे की प्रक्रिया शुरू की जाए। चेयरमैन ने कुपोषण और शोषण के मामलों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर जाकर कार्यों की निगरानी की जाए और इसकी मासिक रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस कार्य में रुचि लेकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। अधिकारियों को नियमित रूप से समुदाय की कॉलोनियों का दौरा करना चाहिए और वहां रहने वाले लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जहां इन समुदायों की बस्तियों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है, वहां सोलर लाइट की व्यवस्था एवं इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किए गए कार्यों की मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर नियमित समीक्षा की जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि विमुक्त, घुमंतू एवं टपरीवास समुदाय का कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। बैठक में सीईओ डॉ किरण, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी मुकेश, सीएमओ विजय मलिक, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।