जोधा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 505 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा स्कूटी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान किरणदीप सिंह उर्फ किरण, जगदीप सिंह उर्फ जग्गा और पूजा रावी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई संबंधी जानकारी जुटा रही है।
जगरांव (चरणजीत सिंह चन्न) : थाना जोधा की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 505 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की पहचान: किरणदीप सिंह उर्फ किरण पुत्र हरमनप्रीत सिंह, निवासी गांव चचराड़ी जगरांव, जगदीप सिंह उर्फ जग्गा पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी-मजीठा रोड, नौशहरा, जिला श्री अमृतसर साहिब और पूजा रावी पुत्री मनोज कुमार, निवासी-गली नंबर 6, नजदीक हरकिशन स्कूल शिमलापुरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने इन तीनों तस्करों के खिलाफ थाना जोधा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।