링크모음스포츠중계주소야주소킹링크모음주소야주소모음주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker주소킹여기여주소모음아이러브밤여기여주소모음링크모음casibombetciocasibomcasibomcasibom girişcasibomcasibom telegramgrandpashabet 8255holiganbet 7673holiganbet 7672grandpashabet 8256grandpashabet 8254holiganbet 7673jojobet 8232holiganbet 7673jojobet 8233jojobet 8233casibomHacklink Satın AlHacklink Satin alcasibomcasibomhacklink : linkforge.ccBacklink : https://linkforge.cc/Backlink : https://linkforge.cc/Buy Backlink : https://linkforge.cc/주소모음 링크모음주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트주소콘 | 안전한 주소모음・링크모음 사이트
Katni: कटनी में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की बंद कमरे में मिली लाश, रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे मानवेंद्र प्रताप सिंह - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना में फिर लौटीं ‘क्राइम सॉल्वर’ रूपिंदर कौर भट्टी, ADCP Investigation और EO Wing का संभाला चार्ज Panchkula: शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भगवान शिव की भक्ति से सत्य और सदाचार का संदेश Ludhiana: एलएसएससी इंटर-स्कूल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में भारतीय विद्या मंदिर की छात्राओं ने हासिल किया द्वितीय स्थान Chandigarh: ‘असफलता को अपनी पहचान न बनने दें, मेहनत को बनाएं अपनी ताकत’ : युवाओं से बोले सीएम सैनी Amritsar: ‘सतौज से संसद’ डॉक्यूमेंट्री 2027 चुनाव की तैयारी, पंजाब को प्रचार नहीं सरकार का रिपोर्ट कार्ड चाहिए : प्रो. सरचंद ख्याला Panipat: विमुक्त, घुमंतू और टपरीवास समुदाय के उत्थान को लेकर प्रशासन गंभीर, योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की प्राथमिकता : जसमेर बंजारा Panipat: देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम, अनुशासन और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर Zirakpur: लालड़ू-हंडेसरा में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, बाजार व निजी स्कूल बंद; हंडेसरा में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर उठाई बंदी सिंहों की रिहाई की मांग Zirakpur: जीरकपुर में पंजाब बंद का मिला-जुला असर, मुख्य बाजारों में शटर डाउन तो मॉल और ब्रांडेड शोरूम में जारी रहा कारोबार Lalru : लालड़ू नगर कौंसिल का बड़ा फैसला: 80 सफाई कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाया जाएगा, नए ट्यूबवेल व सीवरेज पाइपलाइन को मंजूरी Zirakpur: जीरकपुर के गांव छत में कई परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन, सुभाष शर्मा ने किया स्वागत; 2027 में दोबारा सरकार बनाने का दावा Zirakpur: जीरकपुर में बिल्डर के सेल्स ऑफिस पर दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग, रंगदारी की पुरानी धमकियों से जुड़ी जांच; नकाबपोश हमलावर फरार
Logo
Uturn Time
मध्य प्रदेश के कटनी में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह का शव बरगवां स्थित विभागीय रेस्ट हाउस के बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में साइलेंट अटैक की आशंका जताई गई है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। अधिकारी मूल रूप से लखनऊ के निवासी थे और कटनी में अकेले रह रहे थे।
कटनी (Naren Danu) : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव माधव नगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस के एक बंद कमरे में मिला। कई घंटे तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, शासकीय वाहन चालक गुरुवार को अधिकारी से वाहन की चाबी लेने रेस्ट हाउस पहुंचा था। उसने कमरे की घंटी बजाने के साथ दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को जानकारी दी गई। माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर मानवेंद्र प्रताप सिंह बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी तरह के संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। शुरुआती तौर पर मौत की वजह साइलेंट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। परिवार लखनऊ में, कटनी में अकेले रहते थे मानवेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले थे। वर्ष 2024-25 में कटनी आयकर विभाग में पदस्थापना के बाद से वे बरगवां स्थित रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। माधव नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि अधिकारी का शव बंद कमरे में बिस्तर पर मिला है। फिलहाल किसी आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले हैं। परिजनों के कटनी पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।