ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresserip stresser
Jalandhar: NRI से रंगदारी केस में इंस्पेक्टर नागरा की बढ़ीं मुश्किलें, जालंधर होटल में हुई थी 16 लाख की डील - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आरटीए ऑफिस में टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, आधे कपड़े उतार अधिकारी खिलाफ जताया विरोध सावन में श्री गणेश की पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल : रविनंदन शर्मा/नरिंदर मक्क्ड़ क्षत्रिय समाज का इतिहास व संस्कार युवा पीढ़ी तक पंहुचाना हमारा दायित्व - डिंपल राणा भाजपा की नीट परीक्षा शुरू, धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, जनहित मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता Kurukshetra: हैंडमेड प्रोडक्ट को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है सहकारिता: सुभाष सुधा Panipat: रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन Kurukshetra: नीट में उत्कृष्ट सफलता पर पनव अग्रवाल व रियान गुप्ता को मिला नीट गौरव–2026 अवार्ड  Panipat: जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में किया पुतला दहन Kurukshetra: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तेलंगाना से आए छात्र-शिक्षकों का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत मेयर ने हैबोवाल में किया औचक निरीक्षण, गौरव बग्गा के साथ किया पौधारोपण Panipat: अत्री परिवार के दुख की घड़ी में पहुंचीं कुमारी शैलजा, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
Logo
Uturn Time
FBI जांच के बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई तेज, तकनीकी सबूतों और लेन-देन की जांच में सामने आई अहम कड़ी
जालंधर (Naren Danu) : अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी वसूलने के मामले में होशियारपुर के तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जांच में सामने आया है कि रंगदारी की रकम में से 16 लाख रुपये जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक स्थित एक होटल में नागरा को सौंपे गए थे। अंतरराष्ट्रीय रंगदारी साजिश का खुलासा अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की जांच के बाद हुआ, जिसके आधार पर पंजाब पुलिस ने भी समानांतर जांच शुरू की। मामले की जांच जालंधर देहात पुलिस के एसपी (डी) विनीत अहलावत को सौंपी गई थी। तकनीकी सबूतों से मजबूत हुई जांच की दिशा पुलिस जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, वित्तीय लेन-देन, गवाहों के बयानों और अन्य दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जांच एजेंसियों के अनुसार, अमेरिका में रह रहे एनआरआई परिवार से अवैध रूप से 16 लाख रुपये की वसूली की गई और यह रकम जालंधर में पहुंचाई गई। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित होटल में हुई कथित रकम की डिलीवरी इस मामले की अहम कड़ी बनकर सामने आई है। इसी आधार पर इंस्पेक्टर नागरा को मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। एफबीआई ने बताई थी 4 लाख डॉलर की साजिश एफबीआई की जांच में आरोप लगाया गया था कि अमेरिका में रह रहे एक परिवार से करीब 4 लाख डॉलर (लगभग 3.8 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। हालांकि पंजाब पुलिस की अब तक की जांच में 16 लाख रुपये की अवैध वसूली के सबूत सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। रिमांड में खुल सकते हैं कई बड़े राज गिरफ्तारी से पहले इंस्पेक्टर नागरा को पुलिस लाइन भेजा गया था। बाद में उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने अदालत से उनका रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रंगदारी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे, रकम किसके कहने पर ली गई और उसका इस्तेमाल कहां किया गया। फिलहाल जालंधर होटल में हुई 16 लाख रुपये की डील इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बनी हुई है।