लुधियाना/यूटर्न/20 जुलाई। लुधियाना श्री सिद्धि विनायक मंदिर, न्यू माया नगर, चूहड़पुर रोड, हैबोवाल कलां की ओर से आयोजित 23वें वार्षिक श्री गणेश महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री गणेश जी की तीसरी साप्ताहिक पालकी यात्रा श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। पालकी यात्रा मंदिर के प्रधान रविनंदन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना एवं भव्य संकीर्तन से हुआ। इस अवसर पर तीसरी पालकी यात्रा की सेवा का सौभाग्य नरिंदर मक्कड़ परिवार को प्राप्त हुआ। पालकी यात्रा नवीन नगर एवं हैबोवाल कलां की विभिन्न गलियों से होकर निकली। यात्रा का विश्राम रविनंदन शर्मा एवं सोनिया के जस्सियां रोड स्थित राइजिंग स्टार प्ले-वे स्कूल में हुआ। मंदिर के प्रधान रविनंदन शर्मा ,नरिंदर मक्क्ड़,मुनीश कक्क्ड़ व चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष काल है और भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य तथा भगवान शिव-पार्वती के प्रिय पुत्र हैं। इस अवसर पर चेयरमैन लाला सुरिंदर अग्रवाल, प्रधान रविनंदन शर्मा, महासचिव मुनीश कक्कड़, कैशियर चंद्रशेखर शर्मा, कपिल शर्मा,जयंत मल्होत्रा, राजू गोयल,कैप्टन मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
--