पंजाब/यूटर्न/20 जुलाई। पंजाब सरकार ने 21 जुलाई यानी मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर होगी। सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक में नई भर्तियों, कर्मचारियों और आम जनता को राहत देने वाली योजनाओं पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सरकार का फोकस इस समय सीधे आम आदमी, सर्विस क्लास, किसानों और उद्योगों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों पर है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सरकार जनहित से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता दे रही है। बैठक में आगामी मानसून सत्र को लेकर भी राजनीतिक और विधायी रणनीति तैयार की जा सकती है।
--