ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
Kurukshetra: नीट में उत्कृष्ट सफलता पर पनव अग्रवाल व रियान गुप्ता को मिला नीट गौरव–2026 अवार्ड  - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
शानदार नीट प्रदर्शन पर पनव अग्रवाल व रियान गुप्ता को मिला गौरव सम्मान
कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : 20 जुलाई शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना (मैसी) द्वारा नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले पनव अग्रवाल एवं रियान गुप्ता को शैक्षणिक स्वर्णिम सफलता सम्मान के अंतर्गत नीट गौरव–2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया।  विद्या भारती सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में दोनों मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं मैडल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर उनके अभिभावक डा. अजय अग्रवाल, डा. दीपाली गोयल तथा डा. ऋषि पाल गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।  समारोह के मुख्य अतिथि अजय गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना पिछले कई वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार कर रही है। संस्था का यह प्रयास अन्य सामाजिक संगठनों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना केवल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है।  इस अवसर पर डा. अजय अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे कोई भी व्यक्ति कभी छीन नहीं सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया तथा कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है।  संस्था के प्रधान मुनीष मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना का उद्देश्य केवल छात्रवृत्ति प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित सम्मान देना भी है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करता है तो नई पीढ़ी में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा स्वतः जागृत होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्मानित विद्यार्थी भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। समारोह में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्मान योजना के इस प्रेरणादायी प्रयास की सराहना की।  इस अवसर पर मुख्य व्यवस्थापक राजेश सिंगला, संजीव गर्ग, विनय गुप्ता, जंग बहादुर सिंगला, बीबी जिन्दल, डा. माला राम बंसल, डा. मुरारी लाल, डा. मोहित गुप्ता, अजय गुप्ता, सुमित गर्ग, वरुण गुप्ता, सौरभ गर्ग, श्रीकांत बंसल इत्यादि भी मौजूद रहे।