ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트여기여여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비블랙툰정복걸주소모음ipstresserip stresser
Kurukshetra: नशा रोकने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें जानकारी: विश्राम कुमार मीणा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
आरटीए ऑफिस में टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन, आधे कपड़े उतार अधिकारी खिलाफ जताया विरोध सावन में श्री गणेश की पालकी यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल : रविनंदन शर्मा/नरिंदर मक्क्ड़ क्षत्रिय समाज का इतिहास व संस्कार युवा पीढ़ी तक पंहुचाना हमारा दायित्व - डिंपल राणा भाजपा की नीट परीक्षा शुरू, धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह से की मुलाकात पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग आज, जनहित मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता Kurukshetra: हैंडमेड प्रोडक्ट को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है सहकारिता: सुभाष सुधा Panipat: रोजगार विभाग द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन हेतु कैरियर वार्ता का आयोजन Kurukshetra: नीट में उत्कृष्ट सफलता पर पनव अग्रवाल व रियान गुप्ता को मिला नीट गौरव–2026 अवार्ड  Panipat: जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में किया पुतला दहन Kurukshetra: एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत तेलंगाना से आए छात्र-शिक्षकों का कुरुक्षेत्र में भव्य स्वागत मेयर ने हैबोवाल में किया औचक निरीक्षण, गौरव बग्गा के साथ किया पौधारोपण Panipat: अत्री परिवार के दुख की घड़ी में पहुंचीं कुमारी शैलजा, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
Logo
Uturn Time
विश्राम कुमार मीणा की अपील- नशा तस्करी की सूचना 1933 पर दें
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ‘नशा मुक्त भारत 2047’ अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नार्कोटिक्स तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। इस दिशा में गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन -1933 संचालित किया जा रहा है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे प्रतिदिन सक्रिय रहता है और नागरिकों को किसी भी समय नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी साझा करने की सुविधा दे रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे लोग बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा कर सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि इससे युवाओं को भी इस बुराई से बचाने में बल मिलेगा। केंद्र सरकार का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाना है और इस दिशा में जन-सहयोग को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की नशीली दवाओं के व्यापार, तस्करी की जानकारी हो, तो वे गृह मंत्रालय द्वारा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर तुरंत सूचित करें।