Uturn Time
Breaking
सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत Chandigarh: हरियाणा में लर्निंग लाइसेंस के नियम बदले, अब पहले सीखनी होगी सेफ ड्राइविंग और फर्स्ट एड New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में 65 लोग घायल, आरएमएल अस्पताल में भर्ती; पुलिसकर्मी भी शामिल New Delhi: भारत और बेनिन मिलकर मजबूत करेंगे चुनाव प्रबंधन व्यवस्था, निर्वाचन कर्मियों के प्रशिक्षण पर बनी सहमति New Delhi: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र के खिलाफ New Delhi: राष्ट्रपति मुर्मु की मोल्दोवा यात्रा: कृषि, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति Kolkata: दिल्ली छात्र आंदोलन पर ममता का केंद्र पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र में लाठी नहीं, संवाद होना चाहिए Chandigarh: 2027 विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अमृतपाल सिंह, 'वारिस पंजाब दे' ने सीएम चेहरा घोषित किया Mohali: एयरोट्रोपोलिस विस्तार के लिए 3,523 एकड़ भूमि अधिग्रहण का अवॉर्ड जारी, किसानों को मिलेंगे 23,457 करोड़ रुपये Chandigarh: बेअदबी केस में एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर बादल, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग
Logo
Uturn Time
लुधियाना, 14 जनवरी। कान-नाक-गला (ENT) रोगों के क्षेत्र में वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. नवनीत कुमार ने बुधवार को सराभा नगर स्थित दीपक हॉस्पिटल को आधिकारिक रूप से ज्वाइन कर लिया। इससे पहले डॉ. नवनीत कुमार लंबे समय तक सीएमसी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देकर हज़ारों मरीजों को राहत प्रदान कर चुके हैं। दीपक हॉस्पिटल पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. रमन सिंगला, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. योगेश कालड़ा सहित अस्पताल के कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि डॉ. नवनीत कुमार के जुड़ने से दीपक हॉस्पिटल की ईएनटी सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। डॉ. नवनीत कुमार ने भी दीपक हॉस्पिटल से जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मरीजों को समय पर सही इलाज, परामर्श और बेहतर स्वास्थ्य देना है। डॉ. नवनीत कुमार के दीपक हॉस्पिटल से जुड़ने से शहर के मरीजों को ईएनटी रोगों के इलाज के लिए एक और विश्वसनीय और अनुभवी विकल्प मिलेगा, जिससे लुधियाना में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।