ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트배팅의민족여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet
मकर संक्रांति पर श्री खाटू श्याम मंदिर में सत्संग, सामाजिक एकता का दिया संदेश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: चंडीगढ़ में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के स्वास्थ्य दिग्गज, 22 से 24 जुलाई तक होगा अंतरराष्ट्रीय हेल्थ सम्मेलन New Delhi: पाकिस्तान को भारत का स्पष्ट जवाब, 'आतंक और सिंधु जल संधि साथ-साथ नहीं चल सकते' New Delhi: दिल्ली रूट पर रेल संचालन बाधित, मालगाड़ी हादसे के बाद कई ट्रेनों का शेड्यूल बदला Indore: नशामुक्त भारत का बुलंद संदेश, इंदौर में हजारों लोगों ने एक साथ बनाईं मानव श्रृंखला Ludhiana: लैब में बंद कर छात्र को पीटने का आरोप, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल में कराया भर्ती Phagwara: एलएडीसी नीति के विरोध में फगवाड़ा बार की हड़ताल 14वें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी Chandigarh: दिल्ली में कांग्रेस की शक्ति परीक्षा, क्या एक मंच पर आएंगे राजा वड़िंग और चन्नी गुट? New Delhi: छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, आप ने कहा- दमन से नहीं थमेगा विरोध, सरकार करे संवाद Chandigarh: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को मिलेगा नया आधार, सरकार ने 1093 विशेष शिक्षक पदों को दी मंजूरी सुबह-सुबह 8 से 10 गाड़ियों में पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीमें, सुधीर फोर्जिंग में दस्तावेजों की जांच शुरू Chandigarh: हरियाणा में आयुष सेवाओं को मिलेगा विस्तार, हिसार आयुष अस्पताल अगस्त 2026 तक होगा शुरू Shimla: हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5,600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती; आशा वर्करों और शिक्षकों को भी राहत
Logo
Uturn Time
लालड़ू 14 Jan : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हारे का सहारा वेलफेयर सोसायटी, गुरु नानक कॉलोनी लालड़ू की ओर से श्री खाटू श्याम मंदिर में सत्संग का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में सोसायटी की कार्यकारिणी, सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा भगवान के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के प्रधान गुरमती सिंह टिवाणा ने उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्व हमें एकजुट होकर समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह बन्नी संधू अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा राजीव शर्मा (पूर्व मंडल प्रधान लालड़ू), बंटी शर्मा, कुलदीप राणा, रिंकू पंडित, सतवीर राणा, मनप्रीत, दिलबाग राणा, गुरजीत कुरली, मनीष, लवली सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सत्संग को संबोधित करते हुए मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने मकर संक्रांति और माघी मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि नई सोच, नई शुरुआत और समाज सेवा का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए मिलजुलकर काम करना और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। अंत में सत्संग के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। सोसायटी की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।