Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 14 Jan : बलटाना क्षेत्र के सैनी विहार फेज़-2 में एक मकान में चोरी की गंभीर वारदात सामने आई है। इस संबंध में फेज़-2 सैनी विहार निवासी विनय मित्तल ने पुलिस चौकी बलटाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता विनय मित्तल ने पुलिस को बताया कि 9 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं, जबकि वह स्वयं भी घर से बाहर घूमने चले गए थे। 13 जनवरी 2026 को जब वह घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में सामने आया कि 13 जनवरी की सुबह करीब 2:30 बजे से 3:40 बजे के बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और काफी देर तक भीतर रहकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब सात लैपटॉप, पांच तोला सोना और लगभग 90 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बलटाना से एएसआई पवन कुमार और पीएचजी मनजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ और जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी का भरोसा दिलाया है।