Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
मनीमाजरा के सरकारी मॉडल स्कूलों में चला स्वच्छता व पर्यावरण जागरूकता अभियान चंडीगढ़ 06 Feb : स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नगर निगम चंडीगढ़ ने मनीमाजरा स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, पॉकेट नंबर-6 और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, पॉकेट नंबर-10 में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी और स्रोत स्तर पर कचरा प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इसके पूर्ण बहिष्कार की अपील की गई। बच्चों को सिखाया होम कंपोस्टिंग अभियान के दौरान विद्यार्थियों को होम कंपोस्टिंग तकनीक के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे को खाद में कैसे बदला जा सकता है।इसके साथ ही ट्रिपल-आर (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांत को अपनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि बच्चे दैनिक जीवन में टिकाऊ आदतें विकसित कर सकें। कचरा फैलाने वालों की करें शिकायत नगर निगम की आईईसी टीम ने नागरिकों से अपील की कि वे चंडीगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर-1 बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसके तहत कचरा फैलाने वालों की तस्वीर और लोकेशन साझा कर नगर निगम को सूचित करने को कहा गया, ताकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान कार्रवाई की जा सके। प्लास्टिक कैरी बैग पर होगी सख्त कार्रवाई अधिकारियों ने जानकारी दी कि मनीमाजरा क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जल्द ही सख्त अभियान शुरू किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। आगे भी जारी रहेंगे जागरूकता कार्यक्रम नगर निगम ने बताया कि मनीमाजरा के स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छता अभियानों में आम जनता की भागीदारी और मजबूत हो सके।इस मौके पर गवर्नमेंट मॉडल स्कूल पॉकेट-6 की प्रिंसिपल नीलम सूद, पॉकेट-10 के प्रिंसिपल तरुण, शिवानी गुप्ता, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ चंडीगढ़ मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।