Uturn Time
Breaking
जीरकपुर में होटल पर छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; संचालक समेत 4 गिरफ्तार नाके पर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा समेत दो भाई गिरफ्तार ढकोली में दिनदहाड़े स्नैचिंग, महिला से सोने की चेन झपटी; पुलिस पर देरी के आरोप बिशनपुरा डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी; जहरीले धुएं से लोग परेशान मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओ को नौकरी के लिए किया शार्टलिस्ट शादी में पहली पत्नी पहुंचने पर दूल्हा दीवार फांदकर भागा, डोली की तैयारी चल रही थी ज़ेप्टो आईपीओ और भारत का रिटेल युद्ध:सेबी ने 11,000 करोड़ के प्रस्तावित आईपीओ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना आईएसएचआरएई लुधियाना सब-चैप्टर की नई टीम का गठन, इंजीनियरिंग क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा लुधियाना में विशेष बाल चिकित्सा शिविर, 150 बच्चों की जांच से जागी उम्मीद नशा मुक्त भारत अभियान को ASP का समर्थन, देशभर में शराब दुकानों पर प्रतिबंध की मांग डीएम रंधावा सुसाइड केस की जांच से परिवार नाखुश, अब हाईकोर्ट का करेंगे रूख; कहा-पुलिस जांच पर भरोसा नहीं
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 Feb | चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-43 चौकी पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कोर्ट परिसर सील, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस ने एहतियातन कोर्ट परिसर को सील कर दिया है। सभी एंट्री और एग्जिट गेट्स पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन और डॉग स्क्वॉड की टीमें पूरे परिसर में तलाशी अभियान चला रही हैं। एक महीने में तीसरी धमकी गौरतलब है कि यह एक महीने के भीतर तीसरी बार है जब जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी अदालत परिसर को इसी तरह के ईमेल प्राप्त हो चुके हैं। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां इससे पहले 29 जनवरी को चंडीगढ़ के करीब 30 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके अलावा सचिवालय और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को भी पूर्व में ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। स्कूल थ्रेट ने उजागर की सुरक्षा चुनौती 30 स्कूलों को एक साथ धमकी मिलने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए थे। इतने बड़े स्तर पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाने के लिए बम डिटेक्शन टीमों की संख्या कम पड़ गई, जिसके चलते पुलिस को बीट बॉक्स और पुलिस चौकियों में तैनात जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर स्कूल परिसरों में तलाशी के लिए तैनात करना पड़ा था। जांच जारी, ईमेल की ट्रेसिंग में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा। साइबर सेल द्वारा ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।