Uturn Time
Breaking
Amritsar: ऑपरेशन ब्लू स्टार की याद में Akal Takht में धार्मिक कार्यक्रम शुरू, संगत में भावुक माहौल Chandigarh: बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा ने मांगी राहत, मां की देखभाल के लिए पैरोल की मांग Hisar: मेजर अमित कुमार ने किया हिसार का नाम रोशन, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान Hisar: रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, हिसार में दो पटवारी सहित तीन गिरफ्तार Chandigarh: हरियाणा एसीबी की नई पहल, मोबाइल एप के जरिए भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सक्रिय, पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय, मृतकों के परिवारों को 10 लाख New Delhi: ईडी की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप, सलीम डोला सिंडिकेट के 21 ठिकानों पर छापेमारी Ludhiana: बिट्टू गुंबर गौसेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं: दर्शन लाल बवेजा Ludhiana: राजा वडिंग के नेतृत्व में 2027 चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय: विपन अरोड़ा Sonipat: उपायुक्त नेहा से मिले पीएम केयर्स योजना के बच्चे, उज्जवल भविष्य को लेकर हुई बातचीत Rewari: हरियाणा में पेयजल व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त, रणबीर गंगवा बोले- अधिकारियों की लापरवाही नहीं चलेगी New Delhi: मालवीय नगर अग्निकांड पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों के साथ शुक्रवार को होगी समीक्षा बैठक
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 06 Feb : चंडीगढ़ रेज़िडेंट्स एसोसिएशंस वेलफेयर फेडरेशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज निर्धारित बैठक के दौरान पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के उप निदेशक (प्रशासन) पंकज राय, आईएएस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व क्रॉफेड के चेयरमैन हितेश पुरी ने किया। बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पीजीआईएमईआर में स्वास्थ्य सेवाओं एवं रोगी सुविधाओं में सुधार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। क्रॉफेड ने जोर देते हुए कहा कि पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ शहर के संसाधनों—जैसे भूमि, बिजली, पानी, सड़कें और अन्य आधारभूत ढांचे का बड़े पैमाने पर उपयोग करता है, ऐसे में चंडीगढ़ के निवासियों को उपचार में प्राथमिकता दिया जाना न्यायसंगत है। प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं: • चंडीगढ़ निवासियों के लिए कम से कम 10 प्रतिशत कमरे एवं बेड आरक्षित किए जाएं। • ओपीडी में चंडीगढ़ निवासियों के लिए अलग कतार (सेपरेट क्यू) की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें शीघ्र उपचार मिल सके। क्रॉफेड ने ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले मरीजों के लिए सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अंतर्गत अतिरिक्त डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर प्रतीक्षा समय कम करने और मरीजों पर पड़ने वाले बोझ को घटाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्तप्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-11 के निवासियों को हो रही समस्याओं को भी बैठक में उठाया। पीजीआईएमईआर में आने वाले अधिकांश आगंतुक सेक्टर-11 के सामने स्थित गेट से प्रवेश करते हैं, जिससे सड़कों पर अवैध पार्किंग होती है और कई मकानों के गेट अवरुद्ध हो जाते हैं। क्राफ्ड ने इस गेट से प्रवेश को बंद करने का अनुरोध किया, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके। आईएस पंकज राय ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें शीघ्र समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में क्रॉफ्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नामित पार्षद उमेश घई, उपाध्यक्ष राजेश राय, अन्य पदाधिकारी अमनदीप सिंह, आईपीएस सिंह, राजविंदर सिंह तथा नामित पार्षद अनिल मसीह भी उपस्थित रहे। क्रॉफ़्ड चंडीगढ़ निवासियों के हितों, सुविधा और कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और संबंधित अधिकारियों से सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा करता है।