Advertisement
uturntime
Breaking
होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को सौंपीं 25 क्यूआरटी मोटरसाइकिलें चंडीगढ़ के बुजुर्गों के साथ अन्याय: ₹1000 पेंशन को 'ऊंट के मुंह में जीरा' बता ₹5000 करने की उठी मांग होंडा इंडिया फाउंडेशन ने उदयपुर पुलिस को सौंपीं 25 क्यूआरटी मोटरसाइकिलें पीजीआई चंडीगढ़ में चंडीगढ़ निवासियों को उपचार में प्राथमिकता देने की मांग: क्राफेड 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण–कांस्य की बरसात मालोया थाना पुलिस ने महिला तस्कर को 14.71 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा सेक्टर-20 मस्जिद से सटी अवैध कपड़ा मार्केट पर निगम की कार्रवाई सही दिशा में कदम क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 ने कार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा स्विफ्ट कार बरामद सड़क सुरक्षा के लिए डिवाइडरों पर लगाए गए हेज़र्ड साइन बोर्ड एफआईआर छिपाने मात्र से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर एमसी चंडीगढ़ की पहल चंडीगढ़ जिला अदालत को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में तीसरी बार ईमेल से चेतावनी
Logo
uturntime
अजीत झा. चंडीगढ़ 06 Feb : मलोया थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते महिला को 14.71 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ एसएसपी कंवरदीप कौर, के निर्देशों पर, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। मलोया थाना पुलिस की टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में आरोपी बन्नो पत्नी बाबली को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 6 फरवरी को एएसआई मंगत सिंह (3037/CP) ने पुलिस पार्टी के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 14.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके संबंध में वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सकी। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 30, दिनांक 6 फरवरी को धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मलोया थाना में मामला दर्ज कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बन्नो पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना-39, थाना-11 और थाना मालोया के केस शामिल हैं। परिवार से जुड़ा नशा नेटवर्क पुलिस ने बताया कि आरोपी की बहन बाला उर्फ “ड्रग क्वीन”, पत्नी स्वर्गीय गुरदयाल, निवासी सेक्टर-38A, चंडीगढ़, को भी पहले नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके खिलाफ 18 जनवरी 2025 को एफआईआर नंबर 11 दर्ज की गई थी, जिसमें 3.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशे की सप्लाई चेन में किन-किन लोगों के संपर्क में थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।