ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbet girişmatbet girişjojobet 8225matbetholiganbet 7657jojobet 8225holiganbet 7657matbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebetMertOzturkQ
Patiala: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जरूरी, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाले सरकार: जगमोहन सैनी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: 21वें दिन भी जारी रहा जालंधर बार एसोसिएशन का संघर्ष, LADC नीति के खिलाफ वकीलों ने दिखाई एकजुटता Sangrur: भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दबोचे, सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर से जुड़े थे दोनों आरोपी New Delhi: सत्या शर्मा बनीं एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष, बोलीं- पारदर्शी प्रशासन और बेहतर नागरिक सेवाएं होंगी पहली प्राथमिकता New Delhi: फाइलों से नहीं, जमीन पर होगी दिल्ली के विकास कार्यों की निगरानी: डीटीसी बस से निरीक्षण पर निकलीं रेखा गुप्ता New Delhi: दिल्ली में पशु कल्याण को नई दिशा, द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर प्रोजेक्ट शुरू Chandigarh: करंट हादसे में शोधार्थी की मौत से पंजाब यूनिवर्सिटी में आक्रोश, छात्रों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल Ludhiana: कुराश में लुधियाना का गौरव बढ़ाया, बीवीएम ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड समेत जीते 53 मेडल Ludhiana: संस्कार, संस्कृति और तकनीक का संगम बना डीएवी स्कूल समारोह, छात्रों ने वृद्धाश्रम से रोबोटिक डांस तक दिखाई प्रतिभा Chandigarh: नायब सैनी का विपक्ष पर हमला, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का दावा; इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की भी बताई योजना Panchkula: क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त हुई पंचकूला पुलिस, चोरी-स्नैचिंग रोकने और डिजिटल जांच बढ़ाने पर जोर Patiala: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जरूरी, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाले सरकार: जगमोहन सैनी Chandigarh: किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में एक्सपीरिएंशियल लर्निंग से तैयार हो रहे युवा इनोवेटर्स
Logo
Uturn Time
पूर्व एडवोकेट जनरल जगमोहन सैनी ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लंबे समय तक मांगों की अनदेखी से असंतोष बढ़ता है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याएं सुनने, रोजगार बढ़ाने और उद्योगों को प्रोत्साहन देने की जरूरत बताई। सैनी ने कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए संवाद, बेहतर नीतियां और सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
पटियाला : बर्नाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल, वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा थिंक टैंक सदस्य एडवोकेट जगमोहन सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदर्शन में लाठीचार्ज को पहला नहीं, बल्कि आखिरी विकल्प होना चाहिए। उनका कहना था कि यह मामला महिला या पुरुष का नहीं है। किसी भी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी पर डंडे नहीं चलने चाहिए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पहले से ऐसी व्यवस्था करे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और हालात बिगड़ने की नौबत न आए। सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। वहीं सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है कि लोगों की समस्याओं को समय रहते सुना जाए और बातचीत के जरिए उनका समाधान निकाला जाए। सफाई कर्मचारियों की हड़तालपर उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाएगा तो असंतोष बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे मामलों में टकराव की बजाय बातचीत से समाधान निकालना बेहतर होता है। स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पतालों, शिक्षा और अन्य जरूरी सेवाओं में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही युवाओं को रोजगार देने और सरकारी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना जरूरी है। यदि नए उद्योग आएंगे तो रोजगार बढ़ेगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। उनका मानना है कि विकास कार्यों और रोजगार सृजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रदर्शनों को लेकर उन्होंने कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन इस तरह होने चाहिए कि आम लोगों को परेशानी न हो। प्रशासन और प्रदर्शनकारी संगठनों को मिलकर ऐसे समाधान तलाशने चाहिए जिससे जनता और प्रदर्शनकारियों दोनों के हित सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरक्की के लिए सरकार, प्रशासन, राजनीतिक दलों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा। संवाद, अच्छी नीतियां और कानून का समान रूप से पालन ही समस्याओं का स्थायी समाधान है।