ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음dstatip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbet girişmatbet girişjojobet 8225matbetholiganbet 7657jojobet 8225holiganbet 7657matbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebetMertOzturkQ
Chandigarh: पौधों से लेकर जीरो वेस्ट मॉडल तक, चंडीगढ़ के पौध मेले में दिखा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Jalandhar: 21वें दिन भी जारी रहा जालंधर बार एसोसिएशन का संघर्ष, LADC नीति के खिलाफ वकीलों ने दिखाई एकजुटता Sangrur: भाजपा दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले दबोचे, सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर से जुड़े थे दोनों आरोपी New Delhi: सत्या शर्मा बनीं एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष, बोलीं- पारदर्शी प्रशासन और बेहतर नागरिक सेवाएं होंगी पहली प्राथमिकता New Delhi: फाइलों से नहीं, जमीन पर होगी दिल्ली के विकास कार्यों की निगरानी: डीटीसी बस से निरीक्षण पर निकलीं रेखा गुप्ता New Delhi: दिल्ली में पशु कल्याण को नई दिशा, द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर प्रोजेक्ट शुरू Chandigarh: करंट हादसे में शोधार्थी की मौत से पंजाब यूनिवर्सिटी में आक्रोश, छात्रों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल Ludhiana: कुराश में लुधियाना का गौरव बढ़ाया, बीवीएम ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड समेत जीते 53 मेडल Ludhiana: संस्कार, संस्कृति और तकनीक का संगम बना डीएवी स्कूल समारोह, छात्रों ने वृद्धाश्रम से रोबोटिक डांस तक दिखाई प्रतिभा Chandigarh: नायब सैनी का विपक्ष पर हमला, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था का दावा; इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की भी बताई योजना Panchkula: क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त हुई पंचकूला पुलिस, चोरी-स्नैचिंग रोकने और डिजिटल जांच बढ़ाने पर जोर Patiala: लोकतंत्र में विरोध का अधिकार जरूरी, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाले सरकार: जगमोहन सैनी Chandigarh: किताबों से आगे बढ़ी पढ़ाई, चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में एक्सपीरिएंशियल लर्निंग से तैयार हो रहे युवा इनोवेटर्स
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ के पौध मेले में पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास की कई पहलें आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूली विद्यार्थियों के जीरो वेस्ट मॉडल, इको-क्लब की गतिविधियां, तितली संरक्षण और बागवानी अपशिष्ट प्रबंधन की प्रदर्शनी ने लोगों को जागरूक किया। मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सरकार के साथ समाज और युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।
चंडीगढ़ : यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने मंगलवार को लेक क्लब पार्किंग क्षेत्र में आयोजित ‘पौध मेला-2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गृह सचिव-सह-सचिव (वन एवं वन्यजीव) मंडीप सिंह बराड़ और मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार भी मौजूद रहे। पौध मेले में विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया। वन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के बागवानी प्रकोष्ठ और नगर निगम द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। इसका उद्देश्य नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। मेले में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई नवाचार आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूली विद्यार्थियों ने हर्बल रंग और शून्य-अपशिष्ट (जीरो वेस्ट) मॉडल पर आधारित जैविक खाद का प्रदर्शन किया। वहीं मॉडल जेल, बुरैल के बंदियों द्वारा तैयार मिठाइयों, 133 इकोलॉजिकल टास्क फोर्स की नवग्रह वाटिका, क्रेस्ट की पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, तितली संरक्षण से जुड़े पौधों, निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट प्रबंधन, बागवानी अपशिष्ट प्रसंस्करण और वन विभाग के वन्यजीव बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के इको-क्लब एवं इको-सोसाइटियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा तैयार ‘पाहल नामक जलवायु शिक्षा एवं जन-जागरूकता पत्रिका का भी विमोचन किया। इस पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में जलवायु परिवर्तन, सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अधिक हरित, स्वच्छ और सतत चंडीगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। गृह सचिव एवं सचिव (वन एवं वन्यजीव) मंडीप सिंह बराड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षारोपण, जैव विविधता संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया तथा पौध मेले के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग की सराहना की।