ddos for hiredstatdstat l4주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소콘여기여bulk Ahrefs DR checker스포츠중계뉴토끼토토사이트누누티비여기여토토커뮤니티주소모음ipstresserip stressercasibomcasibomjojobetjojobet girişbetnano girişjojobet girişjojobetmatbetmatbet girişmatbetmatbetmatbet girişjojobet 8225matbetmatbetmatbetmatbetjojobetHacklink Satın AlHacklink Satin albetnanodedebet
Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: लुधियाना का गारमेंट एक्सपो बना व्यापार का बड़ा केंद्र, देशभर के खरीदारों ने दिखाया उत्साह New Delhi: पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा आक्रामक, तरुण चुग ने मांगी सीबीआई जांच और सरकार से जवाब Ludhiana: खाने की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, मोबाइल लैब से हुई जांच; वेंडरों को दिए स्वच्छता के निर्देश Palwal: युवाओं को कुलगुरु की सलाह- एक खेल खेलो, एक विदेशी भाषा सीखो, सफलता के रास्ते होंगे आसान Derabassi: सुखमनी कॉलेज विवाद गहराया, कर्मचारियों की बहाली को लेकर 4 अगस्त को लेबर कार्यालय घेराव का ऐलान Zirakpur: ढकोली की ग्रीन बेल्ट होगी सुरक्षित, 2000 पौधों के साथ वन विभाग ने शुरू किया हरियाली अभियान Amritsar: पंजाब में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा, अमृतसर पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा Amritsar: मानवाधिकार आयोग की नजर पंजाब पर, बरनाला सफाई कर्मी लाठीचार्ज मामले में मांगा जवाब Panchkula: वारदात से पहले हथियार समेत पकड़ा गया युवक, पंचकूला पुलिस ने अवैध कट्टा किया बरामद Ludhiana: शिक्षा के क्षेत्र में वर्धमान की बड़ी पहल, लुधियाना के सरकारी स्कूल में तैयार किया आधुनिक शिक्षण ब्लॉक Ludhiana: गुरु पूर्णिमा पर लुधियाना में गूंजेगा साईं भक्ति का स्वर, विशाल भजन संध्या की तैयारियां पूरी Chandigarh: छात्र आंदोलन पर दर्ज मुकदमों को लेकर CJP सख्त, सरकार को दी बड़े विरोध की चेतावनी
Logo
Uturn Time
मिशन ग्रीन पंजाब के तहत वन विभाग ने ढकोली-मुबारकपुर रोड पर हरित क्षेत्र बढ़ाने की पहल की है। विभाग ने पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी है और नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के बीच ग्रीन बेल्ट बचाना बड़ी चुनौती है। अधिकारियों ने लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की है।
जीरकपुर: मिशन ग्रीन पंजाब अभियान के तहत ढकोली की पुरानी अंबाला रोड पर वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जय सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में करीब 2000 पौधे लगाए जा रहे हैं। विभाग का उद्देश्य तेजी से विकसित हो रहे इलाके में हरित क्षेत्र बढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना है। हालांकि पौधारोपण के साथ ही इन पौधों की सुरक्षा और संरक्षण सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधों की नियमित सिंचाई, देखभाल और निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। विभाग का दावा है कि पौधों के विकसित होने तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अभियान केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर जय सिंह और जेई जितेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि लगाए गए पौधों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधों को क्षति पहुंचाने पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। ग्रीन एरिया में टाइलें बिछाईं तो होगी कार्रवाई वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ढकोली-मुबारकपुर रोड पर सड़क किनारे वन विभाग का ग्रीन एरिया है। अधिकारियों ने कहा कि नगर परिषद नक्शा पास करते समय शोरूम मालिकों और अन्य निर्माणकर्ताओं को इसकी जानकारी दे, ताकि ग्रीन बेल्ट में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने या अन्य प्रकार का अतिक्रमण न हो। जरूरत पड़ने पर पौधों की सुरक्षा के लिए कांटेदार तार भी लगाई जाएगी। विकास और हरियाली के बीच संतुलन की चुनौती ढकोली क्षेत्र में तेजी से बढ़ते निर्माण कार्य और व्यावसायिक गतिविधियों के बीच हरित क्षेत्रों के संरक्षण की चुनौती लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण और निर्माण को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि वन विभाग लगाए गए 2000 पौधों को अतिक्रमण, अवैध कटाई और निर्माण गतिविधियों से कितनी प्रभावी ढंग से सुरक्षित रख पाता है। वन विभाग का कहना है कि "एक पौधा, एक बेहतर भविष्य" का संदेश तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बनेंगे और आने वाले वर्षों में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाएंगे।