주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
सीमा पार ड्रोन से हथियार मंगाने का आरोप, एक नाबालिग भी गिरफ्त में; पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी
अमृतसर (Naren Danu) : पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, AK-47 राइफल और दो अन्य आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह मॉड्यूल सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियारों की खेप प्राप्त करने में शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आकाशबीर सिंह उर्फ काशी निवासी भैणी राजपूतां, जोबन सिंह निवासी बलग्गण (दोनों अमृतसर) तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद हथियारों में एक AK-47 राइफल, एक संशोधित एम-4 प्रकार का .30 बोर ऑटोमैटिक हथियार, एक विशेष रूप से संशोधित .30 बोर सेमी-ऑटोमैटिक हथियार तथा पांच मैगजीन शामिल हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हथियारों के स्रोत और इनके संभावित इस्तेमाल के उद्देश्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर देहात कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजे जा रहे अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री प्राप्त करने वाले हैं। सूचना के आधार पर अटारी क्षेत्र के पास विशेष अभियान चलाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी तथा अतिरिक्त बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में थाना घरिंडा में शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।