주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
रवींद्र सदन में होगा आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से संपर्क; कार्यक्रम को बताया गया गैर-राजनीतिक
कोलकाता (Naren Danu) : बांग्लादेश मूल की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग दो दशक बाद पश्चिम बंगाल आने वाली हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 1 अगस्त को कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक सांस्कृतिक समारोह में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में तसलीमा नसरीन की रचनाओं, कविताओं और गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह साहित्य और संस्कृति पर केंद्रित है तथा इसका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक मोहित राय ने कहा कि तसलीमा नसरीन के पश्चिम बंगाल आने पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर राज्य सरकार से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम से जुड़े संगठन सेक्युलर मिशन के प्रतिनिधियों ने भी तसलीमा नसरीन के आगमन का स्वागत किया है। संगठन के अनुसार उनका कोलकाता आना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और साहित्यिक विमर्श के लिहाज से महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2007 में तसलीमा नसरीन की पुस्तक ‘द्विखंडित’ को लेकर कोलकाता में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। उस समय हालात तनावपूर्ण होने पर प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी थी। बाद में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के कार्यकाल में उन्हें कोलकाता छोड़ना पड़ा और उनकी वापसी नहीं हो सकी। अब करीब 20 वर्षों बाद प्रस्तावित यह यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देना है तथा इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।