주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
ताहिर हुसैन समेत दोषियों को ठहराए जाने के बाद AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना, CAA मुद्दे पर भी उठाए सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा ने अदालत के फैसले को न्याय, कानून और संविधान की जीत बताते हुए कहा कि इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि अंकित शर्मा की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अदालत ने तत्कालीन आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन समेत जावेद, अनस, नाजिम और कासिम को दोषी ठहराया है। उनके अनुसार अदालत ने माना है कि आरोपितों ने साझा साजिश और उद्देश्य के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। गौरव भाटिया ने कहा कि घटना के समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और ताहिर हुसैन उनकी पार्टी के निर्वाचित पार्षद थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने दंगों के सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। भाजपा का दावा है कि अदालत का फैसला उसी प्रक्रिया का परिणाम है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। भाटिया ने आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर विपक्ष ने लोगों के बीच भ्रम फैलाया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सवाल किया कि सीएए लागू होने के बाद कितने मुस्लिम नागरिकों की नागरिकता समाप्त हुई, और दावा किया कि इसका उत्तर "शून्य" है। भाजपा प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने अदालत के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। भाटिया ने कहा कि न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर निर्णय दिया है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए।