주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
पाटन के सिद्धपुर से उठाए गए संदिग्ध, अहमदाबाद में पूछताछ जारी; पहले पकड़े गए 8 आरोपितों से जुड़े सुरागों पर कार्रवाई
अहमदाबाद (Naren Danu) : गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों की जांच के तहत पाटन जिले के सिद्धपुर क्षेत्र से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी को विस्तृत पूछताछ के लिए अहमदाबाद लाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां उनके संभावित आतंकी नेटवर्क और गतिविधियों की जांच कर रही हैं। एटीएस के अनुसार यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए आठ संदिग्धों से मिली जानकारी और खुफिया इनपुट के आधार पर की गई। जांच के दौरान सिद्धपुर और आसपास के इलाकों में कुछ नए सुराग मिलने के बाद टीम ने रविवार शाम छापेमारी कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उनका किसी आतंकी संगठन, मॉड्यूल या देशविरोधी गतिविधियों से कोई सीधा संबंध है या नहीं। साथ ही उनके संपर्कों और नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात और मध्य प्रदेश एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े आठ संदिग्धों को पकड़ा गया था। उसी मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए यह नई कार्रवाई की गई है। एटीएस ने फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और उनके खिलाफ संभावित आरोपों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।