주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
दो जहाजों पर हमले में एक भारतीय नाविक की मौत, कई घायल; विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित नौवहन और हिंसा रोकने की अपील की
नई दिल्ली (Naren Danu) : होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की निंदा करते हुए नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास के उप मिशन प्रमुख को तलब किया और भारत की ओर से औपचारिक विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना गंभीर चिंता का विषय है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए हिंसा तत्काल रोकने और कूटनीतिक संवाद बहाल करने की अपील की। मंत्रालय के अनुसार हमले का शिकार हुए एमटी अल बहिया और एमटी मोम्बासा जहाजों पर कुल 46 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 30 भारतीय नागरिक शामिल थे। एमटी अल बहिया पर सवार 12 भारतीयों में से एक नाविक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। वहीं एमटी मोम्बासा पर मौजूद 18 भारतीयों में से नौ घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। भारत सरकार ने मृतक भारतीय नाविक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय मिशन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में रहकर प्रभावित भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। भारत ने अपने बयान में दोहराया कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक अवसंरचना पर हमले तत्काल बंद होने चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप समुद्री व्यापार और नौवहन सामान्य रूप से संचालित हो सके तथा पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो।