주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
एफबीआई निदेशक की पाकिस्तान से मुलाकात पर उठाए सवाल, विदेश नीति को लेकर सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली (Naren Danu) : अमेरिकी संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल की पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी से मुलाकात और पाकिस्तान की सराहना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। पार्टी का कहना है कि यह घटनाक्रम भारत के रणनीतिक हितों से जुड़ा है और सरकार को इस पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि हाल के समय में अमेरिका और पाकिस्तान के संबंध लगातार मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नेतृत्व के कई वरिष्ठ अधिकारियों के बाद अब एफबीआई निदेशक द्वारा भी पाकिस्तान की सार्वजनिक सराहना की गई है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय सक्रियता और उसे मिल रहा समर्थन भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि इस बदलते घटनाक्रम पर उसकी क्या रणनीति है और क्या भारत के कूटनीतिक हितों की पर्याप्त सुरक्षा की जा रही है। दरअसल, सोमवार को वॉशिंगटन स्थित एफबीआई मुख्यालय में एफबीआई निदेशक काश पटेल और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी के बीच बैठक हुई थी। बैठक में आतंकवाद के वित्तपोषण पर रोक, साइबर अपराध की जांच और सुरक्षा सहयोग को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान पटेल ने आतंकवाद के खिलाफ प्रयासों में पाकिस्तान के सहयोग की सराहना भी की। हालांकि, इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कांग्रेस ने सरकार से इस विषय पर संसद और देश के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है।