주소모음스포츠중계토토사이트여기여주소모음스포츠중계토토사이트주소모음여기여
Hoshiarpur: ओवरलोड वाहनों पर पंचायत का सख्त फैसला, स्कूल समय में ट्रालियों की एंट्री पूरी तरह बंद - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Amritsar: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, AK-47 और हैंड ग्रेनेड समेत तीन गिरफ्तार New Delhi: कारगिल विजय दिवस से पहले ‘शौर्य विजय यात्रा’ रवाना, राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी New Delhi: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले की भारत ने की निंदा, ईरानी दूतावास में दर्ज कराया कड़ा विरोध Bengaluru: कर्नाटक को AI हब बनाने की तैयारी, सरकार बनाएगी देश का पहला सरकारी AI विश्वविद्यालय New Delhi: अंकित शर्मा हत्याकांड पर भाजपा का विपक्ष पर हमला, अदालत के फैसले को बताया न्याय की जीत दुनिया का 'मोबाइल' कैदी: लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की अमेरिकी मांग पर दल खालसा ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की ईरान युद्ध में 15वें भारतीय नाविक की मौत, खाड़ी क्षेत्र और खतरनाक हुआ New Delhi: पाकिस्तान पर काश पटेल के बयान को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला Kolkata: करीब 20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, 1 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगी शामिल Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ahmedabad: गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध हिरासत में Ludhiana: भारत में एक्यूपंक्चर को स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति का दर्जा दिलाने में करेंगे हर संभव सहयोग: देवेंद्र फडणवीस
Logo
Uturn Time
होशियारपुर के पट्टी नामनगर गांव में सर्वसम्मति से निर्णय, 150 क्विंटल से अधिक भार वाले वाहनों पर रोक
होशियारपुर (Naren Danu) : जिले के ब्लॉक एवं थाना हाजीपुर के अंतर्गत आने वाले गांव पट्टी नामनगर (बेला सरियाणा) की पंचायत ने ओवरलोड वाहनों पर सख्ती करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत सदस्यों और गांव के गणमान्य लोगों ने सड़क सुरक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओवरलोड ट्रालियों के प्रवेश पर रोक लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में बताया गया कि जट्ट बेली से ढाडेकटवाल और कौडू बेला से ढाडेकटवाल को जोड़ने वाली सड़कें लगातार ओवरलोड ट्रालियों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। ये मार्ग घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जहां स्कूली बसों और आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में भारी वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। पंचायत के निर्णय के अनुसार अब इन मार्गों से किसी भी ओवरलोड ट्राले या ट्राली को गुजरने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से मौके पर ही अतिरिक्त सामान उतरवाया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों के खुलने और छुट्टी के समय सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पंचायत ने यह भी तय किया कि इन सड़कों पर अधिकतम 150 क्विंटल तक ही माल ढोया जा सकेगा और वाहन चालक के पास क्रशर की वैध पर्ची होना अनिवार्य होगा। यदि किसी स्थानीय व्यक्ति को विशेष परिस्थितियों में वाहन लेकर गुजरना होगा, तो उसे संबंधित गांव के सरपंच द्वारा जारी लिखित अनुमति पत्र प्रस्तुत करना होगा। पंचायत ने अपने फैसले की प्रतियां आवश्यक कार्रवाई और सहयोग के लिए एसएचओ हाजीपुर, एसडीएम मुकेरियां और उपायुक्त होशियारपुर को भी भेज दी हैं। पंचायत का कहना है कि यह कदम गांव की सड़कों की सुरक्षा, बच्चों की सुरक्षित आवाजाही और संभावित सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।