Uturn Time
Breaking
Samana: पंजाब में बनेंगे 3,100 आधुनिक खेल स्टेडियम, खेलों के जरिए नशे के खिलाफ लड़ाई होगी मजबूत : भगवंत मान Chandigarh: पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने पीडीएस व्यवस्था को सरल बनाने की उठाई पहल, एकल स्लिप प्रणाली की सिफारिश Bathinda: बठिंडा में शुरू हुई पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब, सीड टेस्टिंग लैब की भी रखी आधारशिला Chandigarh: पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सहायक रजिस्ट्रार निखिल गर्ग एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार Bathinda: बठिंडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात थाना प्रभारियों समेत 10 अधिकारियों के तबादले Chandigarh: पंजाब में 'निक्के कदम बड़ा विकास' अभियान शुरू, जन्म से तीन साल तक हर बच्चे का बनेगा डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड Hoshiarpur: होशियारपुर में नशा तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पंचायत भूमि से हटाया गया कब्जा Guwahati: असम के कछार में 3.4 तीव्रता का भूकंप, तड़के महसूस हुए झटके42 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं New Delhi: सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि New Delhi: भाजपा मुख्यालय में यूरोपीय संघ के 23 देशों के मिशन प्रमुखों से संवाद, नितिन नवीन ने साझा किया भारत का विकास विजन New Delhi: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बीवी श्रीनिवास बने सेवा दल के मुख्य संगठक New Delhi: एफएसएसएआई के नियमों में बड़ा बदलाव, छोटे खाद्य कारोबारियों को मिली राहत
Logo
Uturn Time
तीन माह के राशन और 'मेरी रसोई' योजना के लिए अलग-अलग स्लिप से बढ़ रही परेशानी, बहुभाषी रसीदें जारी करने का भी सुझाव
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग को एक एडवाइजरी जारी करने का निर्णय लिया है, जिसमें राशन वितरण प्रक्रिया को आसान बनाने और लाभार्थियों की सुविधा बढ़ाने की सिफारिश की जाएगी। कमीशन के सदस्यों विजय दत्त और चेतन प्रकाश धालीवाल ने चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा को बताया कि विभिन्न जिलों के दौरे के दौरान डिपो संचालकों ने मौजूदा व्यवस्था में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लाभार्थियों को एक साथ तीन माह का गेहूं आवंटित करती है, लेकिन ई-पीओएस मशीन के माध्यम से प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग लेन-देन की रसीद निकालनी पड़ती है। इसके अलावा 'मेरी रसोई' योजना के तहत वितरित होने वाले फूड किट के लिए भी अलग स्लिप जारी करनी होती है। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी के लिए कुल चार रसीदें तैयार करनी पड़ती हैं, जिससे प्रति व्यक्ति 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है। परिणामस्वरूप उचित मूल्य की दुकानों पर लंबी कतारें लगती हैं और डिपो संचालकों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ जाता है। डिपो होल्डरों ने सुझाव दिया कि तीन माह के राशन और 'मेरी रसोई' योजना के वितरण को एक ही लेन-देन में शामिल करते हुए केवल एक संयुक्त स्लिप जारी की जाए। इससे समय की बचत होगी, कार्यकुशलता बढ़ेगी और लाभार्थियों को भी सुविधा मिलेगी। बैठक में यह मुद्दा भी उठाया गया कि वर्तमान में ई-पीओएस मशीनों से निकलने वाली रसीदें केवल अंग्रेजी भाषा में होती हैं, जिन्हें अधिकांश लाभार्थी समझ नहीं पाते। इसलिए सुझाव दिया गया कि रसीदें पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में जारी की जाएं, ताकि सभी वर्गों के लोग उन्हें आसानी से समझ सकें। विस्तृत चर्चा के बाद पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने निर्णय लिया कि इन सुझावों को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को औपचारिक सलाह भेजी जाएगी। बैठक में आयोग ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को भी सलाह देने का फैसला किया कि फाजिल्का, फिरोजपुर और होशियारपुर जिलों में एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को सूखा राशन समय पर और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।