Uturn Time
Breaking
Samana: पंजाब में बनेंगे 3,100 आधुनिक खेल स्टेडियम, खेलों के जरिए नशे के खिलाफ लड़ाई होगी मजबूत : भगवंत मान Chandigarh: पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने पीडीएस व्यवस्था को सरल बनाने की उठाई पहल, एकल स्लिप प्रणाली की सिफारिश Bathinda: बठिंडा में शुरू हुई पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब, सीड टेस्टिंग लैब की भी रखी आधारशिला Chandigarh: पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सहायक रजिस्ट्रार निखिल गर्ग एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार Bathinda: बठिंडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात थाना प्रभारियों समेत 10 अधिकारियों के तबादले Chandigarh: पंजाब में 'निक्के कदम बड़ा विकास' अभियान शुरू, जन्म से तीन साल तक हर बच्चे का बनेगा डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड Hoshiarpur: होशियारपुर में नशा तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पंचायत भूमि से हटाया गया कब्जा Guwahati: असम के कछार में 3.4 तीव्रता का भूकंप, तड़के महसूस हुए झटके42 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं New Delhi: सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि New Delhi: भाजपा मुख्यालय में यूरोपीय संघ के 23 देशों के मिशन प्रमुखों से संवाद, नितिन नवीन ने साझा किया भारत का विकास विजन New Delhi: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बीवी श्रीनिवास बने सेवा दल के मुख्य संगठक New Delhi: एफएसएसएआई के नियमों में बड़ा बदलाव, छोटे खाद्य कारोबारियों को मिली राहत
Logo
Uturn Time
तबादले की सिफारिश के बदले मांगे थे पांच लाख रुपये, पटियाला स्थित आवास पर रंगे हाथों दबोचा गया
चंडीगढ़ (Narendra Singh Danu) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जगराओं के सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी सभाएं निखिल गर्ग को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास दोराहा कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। विजिलेंस टीम ने उसे पटियाला स्थित उसके सरकारी आवास से दबोचा। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई एक सहकारी सभा के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने दोराहा में उसके तबादले की सिफारिश करने के बदले पांच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आरोप है कि रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद निखिल गर्ग ने सहकारी सभा दोराहा की कार्यवाही पुस्तिका में तबादले से संबंधित प्रविष्टि पर पिछली तारीख डालकर हस्ताक्षर भी कर दिए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की थी और राशि प्राप्त करने के बाद इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी को भी दी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और रिश्वत देने के बजाय विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ ईओडब्ल्यू थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।