Uturn Time
Breaking
Samana: पंजाब में बनेंगे 3,100 आधुनिक खेल स्टेडियम, खेलों के जरिए नशे के खिलाफ लड़ाई होगी मजबूत : भगवंत मान Chandigarh: पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने पीडीएस व्यवस्था को सरल बनाने की उठाई पहल, एकल स्लिप प्रणाली की सिफारिश Bathinda: बठिंडा में शुरू हुई पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब, सीड टेस्टिंग लैब की भी रखी आधारशिला Chandigarh: पंजाब विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, सहायक रजिस्ट्रार निखिल गर्ग एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार Bathinda: बठिंडा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात थाना प्रभारियों समेत 10 अधिकारियों के तबादले Chandigarh: पंजाब में 'निक्के कदम बड़ा विकास' अभियान शुरू, जन्म से तीन साल तक हर बच्चे का बनेगा डेवलपमेंट रिपोर्ट कार्ड Hoshiarpur: होशियारपुर में नशा तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, पंचायत भूमि से हटाया गया कब्जा Guwahati: असम के कछार में 3.4 तीव्रता का भूकंप, तड़के महसूस हुए झटके42 किमी गहराई में था भूकंप का केंद्र, किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं New Delhi: सेशेल्स की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि New Delhi: भाजपा मुख्यालय में यूरोपीय संघ के 23 देशों के मिशन प्रमुखों से संवाद, नितिन नवीन ने साझा किया भारत का विकास विजन New Delhi: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, बीवी श्रीनिवास बने सेवा दल के मुख्य संगठक New Delhi: एफएसएसएआई के नियमों में बड़ा बदलाव, छोटे खाद्य कारोबारियों को मिली राहत
Logo
Uturn Time
लालजी देसाई को ओडिशा, संजय दत्त को हरियाणा और राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता बीवी श्रीनिवास को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल का नया मुख्य संगठक नियुक्त किया है। साथ ही लालजी देसाई को ओडिशा, संजय दत्त को हरियाणा तथा राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। संगठनात्मक बदलाव के तहत भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को सेवा दल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने लालजी देसाई का स्थान लिया है। पार्टी ने सेवा दल के निवर्तमान मुख्य संगठक लालजी देसाई के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के तहत ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा, अभिनेता से नेता बने संजय दत्त को हरियाणा का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है, जबकि दिल्ली के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन निवर्तमान प्रभारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इनमें अविनाश पांडे, बी.के. हरिप्रसाद और अजय कुमार लल्लू शामिल हैं।