Uturn Time
Breaking
रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा Chandigarh:भगवंत मान ने वीडियो को बताया मनगढ़ंत, विपक्ष पर साधा निशाना, वायरल क्लिप पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात, भारत में निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब, अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट, 2 सब मशीन गन और 30.38 लाख हवाला राशि मिली New Delhi: आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था : रविशंकर प्रसाद New Delhi: गाजियाबाद आवासीय परियोजना घोटाला: ईडी की दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी, करोड़ों की कथित धोखाधड़ी की जांच तेज New Delhi: वेनेजुएला में भूकंप त्रासदी पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, भारत ने सहायता की पेशकश की Panipat: संत कबीर साहेब की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतु 42वें संत समागम का आयोजन Hoshiarpur: 6 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों से भरपूर विशेष समर कैंप आयोजित
Logo
Uturn Time
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने की समीक्षा बैठक, 20 जून तक डेंगू के 347 और मलेरिया के 87 मामले दर्ज
नई दिल्ली (Narendra Singh Danu) : मॉनसून सीजन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री Dr. Pankaj Kumar Singh ने बुधवार को इन बीमारियों की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने राजधानी में बीमारी की मौजूदा स्थिति, निगरानी व्यवस्था, अस्पतालों की तैयारियों, मच्छर नियंत्रण अभियानों और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। डेंगू के 347 मामले दर्ज स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 जून 2026 तक दिल्ली में डेंगू के 347, मलेरिया के 87 और चिकनगुनिया के 19 मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और नियंत्रण तंत्र को और मजबूत किया है। डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार संभावित संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि शीघ्र पहचान और प्रभावी उपचार के लिए एक सुदृढ़ निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित की गई है। 35 अस्पतालों में विशेष निगरानी दिल्ली में 35 सेंटिनल सर्विलांस अस्पताल सक्रिय रूप से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी अस्पतालों तथा प्रयोगशालाओं को इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म (आईएचआईपी) के माध्यम से रियल-टाइम रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई की जा सके। कंट्रोल रूम से होगी निगरानी स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बेहतर समन्वय और निगरानी के लिए महानिदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं मुख्यालय में विशेष कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। साथ ही जांच किट, दवाइयों, रक्त और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखी जा रही है। 1.81 करोड़ से अधिक घरों और परिसरों का निरीक्षण दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड ने मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को और तेज कर दिया है। 20 जून तक मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान के लिए 1.81 करोड़ से अधिक निरीक्षण किए गए हैं। इसके अलावा 1.97 लाख से अधिक घरों में छिड़काव किया गया, करीब 38,500 नोटिस जारी किए गए और 4,200 से अधिक मामलों में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। अस्पतालों को दिए विशेष निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों को अपने परिसरों को मच्छर-मुक्त रखने, मामलों की समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने और आवश्यक दवाओं व संसाधनों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों के बेहतर उपचार और प्रबंधन के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि मॉनसून के दौरान संक्रमण के खतरे को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास जारी रहेंगे।