Uturn Time
Breaking
सर्विस लेन बनी भारी वाहनों की पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने चालान और टोइंग कार्रवाई की उठाई मांग Fazilka: फाजिल्का में बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद Chandigarh: हरियाणा में शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार, ‘विजन-2047’ पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक Chandigarh: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 लाभार्थियों को DBT से मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. बलजीत कौर रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा Chandigarh:भगवंत मान ने वीडियो को बताया मनगढ़ंत, विपक्ष पर साधा निशाना, वायरल क्लिप पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात, भारत में निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब, अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट, 2 सब मशीन गन और 30.38 लाख हवाला राशि मिली New Delhi: आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था : रविशंकर प्रसाद
Logo
Uturn Time
सद्गुरु कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस पर 42वाँ सत्संग एवं संत समागम समारोह का आयोजन
पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : सद्गुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत द्वारा सद्गुरु कबीर साहेब के 628वें प्रकट दिवस के पावन अवसर पर 42वें सत्संग एवं संत समागम समारोह का आयोजन दिनांक 26 जून 2026, शुक्रवार को सद्गुरु कबीर आश्रम, 68 ग्रीन पार्क, तहसील कैंप, पानीपत में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य कबीर पंथ परम पूज्य वंशाचार्य सद्गुरु पंथ श्री हजूर उदित मुनिनाम साहेब जी के पावन आशीर्वाद तथा परम पूज्य महंत माधव दास जी साहेब की असीम कृपा से संपन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता महंत सुंदर दास जी साहेब (करावल नगर, दिल्ली) करेंगे। कार्यक्रम में प्रातः 9:00 बजे से गुरु महिमा, प्रातः 10:00 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 11:00 बजे से सत्संग एवं प्रवचन, सायं 4:00 बजे चौका आरती तथा सायं 6:00 बजे से विशाल भोजन भंडारे का आयोजन होगा। समारोह में हरियाणा सरकार के वरिष्ठ सचिव, खाद्य आपूर्ति विभाग, चंडीगढ़ श्री शिव कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त समाज के होनहार मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा । सद्गुरु कबीर जन सेवा समिति (रजि.) पानीपत समस्त प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध करती है कि इस आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व के कार्यक्रम में आप 12: 30 बजे सादर आमंत्रित है आप सभी से मीडिया के साथियो से अनुरोध है इस अवसर पर आप पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं मीडिया सहयोग प्रदान करें।