Uturn Time
Breaking
सर्विस लेन बनी भारी वाहनों की पार्किंग, हादसों का खतरा बढ़ा, लोगों ने चालान और टोइंग कार्रवाई की उठाई मांग Fazilka: फाजिल्का में बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद Chandigarh: हरियाणा में शिक्षा सुधार का रोडमैप तैयार, ‘विजन-2047’ पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक Chandigarh: पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना के तहत 3,282 लाभार्थियों को DBT से मिलेगा सीधा लाभ: डॉ. बलजीत कौर रेलवे स्टेशन और लाइनों पर मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, 7 मोबाइल बरामद Amritsar: अमृतसर में बड़ा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार Chandigarh: पंजाब में खाद संकट के आरोपों पर केंद्र का जवाब, पर्याप्त स्टॉक होने का दावा Chandigarh: पंजाब में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत की तैयारी, पासिंग फीस वृद्धि पर कानूनी समाधान पर विचार: हरपाल सिंह चीमा Chandigarh:भगवंत मान ने वीडियो को बताया मनगढ़ंत, विपक्ष पर साधा निशाना, वायरल क्लिप पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी और एंडी जेसी की मुलाकात, भारत में निवेश बढ़ाने पर बनी सहमति अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब, अफगान नागरिक समेत 7 अरेस्ट, 2 सब मशीन गन और 30.38 लाख हवाला राशि मिली New Delhi: आपातकाल इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था : रविशंकर प्रसाद
Logo
Uturn Time
पंजाब/यूटर्न/25 जून। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आधुनिक हथियार, 5.048 किलोग्राम हेरोइन और 30.38 लाख की हवाला व ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क सीमा पार से संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए अवैध हथियारों की सप्लाई, नशीले पदार्थों की तस्करी और हवाला के माध्यम से पैसों का लेन-देन किया जा रहा था। संगठित तरीके से काम करता है गिरोह बरामद हथियारों में 2 मशीन गन और 8 विदेशी पिस्तौल शामिल हैं, जिनमें UZI सब-मशीन गन, ग्लॉक पिस्तौल, जिगाना स्पोर्ट्स पिस्तौल और अन्य आधुनिक हथियार शामिल बताए गए हैं। यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। इसके तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हुए थे। नशे के खिलाफ अभियान में कार्रवाई: पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे संगठित अपराध, गैंगस्टर गतिविधियों और नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क विदेशी हैंडलर हैरी सरपंच और पाकिस्तान स्थित एक कुख्यात तस्कर के इशारे पर चल रहा था। हैरी सरपंचपर आरोप है कि वह युवाओं को लालच देकर इस अवैध नेटवर्क से जोड़ता था और सीमा पार से सप्लाई चैन को नियंत्रित करता था। ----